{"_id":"6872d1815c047ec7f60309a9","slug":"police-personnel-conducted-checking-campaign-regarding-kanwar-yatra-panipat-news-c-244-1-pnp1006-140197-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस कर्मियों ने चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस कर्मियों ने चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने संबंधित तैयारियों को पूरा कर लिया है। जिसको लेकर शहर की पुलिस चौकी के नजदीक पुल के नीचे व अन्य जगहों पर नाके लगाकर जहां पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया गया है। वहीं शनिवार को पुलिसकर्मियों ने नाके पर चैकिंग अभियान चलाया। जहां वाहनों की चैकिंग की गई लेकिन पुलिस ने शहर में बाइकों के साइलेंसर चेंज करने वाले मोटर साइकिल मिस्त्री व डीजे दुकानदारों को नोटिस जारी करके सख्त हिदायत दी है और सरकार के आदेशों की पालना करने को कहा गया है। यदि कोई दुकानदार उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ़ कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान ने कार्यालय में हरियाणा पुलिस व उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा के मध्य नजर कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्य दिशा निर्देश दिए गए। बुलेट व बगैर साइलेंसर बाइकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई थी। जिसमें सिटी ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर की चौकी पुलिस को बताया गया था कि इस काम में ऑटो मिस्त्री दुकानदार अंजाम दे रहे हैं। जिन्हें चिन्हित करके चौकी पुलिस को कार्रवाई करने को कहा गया था। जिसको लेकर चौकी पुलिस ने ऑटो मिस्त्री दुकानदारों को बुलेट व बाइकों से साइलेंसर चेंज न करने की सख्त हिदायत दी थी लेकिन दुकानदारों पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिला।
थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। शहर में 15 ऑटो मिस्त्री दुकानदारों को बाइकों के साइलेंसर बदली न करने व डीजे दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें डीजे दुकानदारों को डीजे की हाइट व निर्धारित आवाज तय की गई है। इसके साथ ही रोड से 50 फीट की दूरी पर शिविर लगाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी के नजदीक, पुल के नीचे, किवाना मोड, गढ़ी छाजू मोड व जीटी रोड पट्टीकल्याणा गांव में नाके लगाकर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।