फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police miscreants had two encounters in a week, in which four miscreants were shot

Panipat News: एक सप्ताह में पुलिस की बदमाशों ने दो मुठभेड़, इनमें चार बदमाशों को गली गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Police miscreants had two encounters in a week, in which four miscreants were shot
पानीपत। एक सप्ताह में पानीपत पुलिस की बदमाशों के साथ दो बार मुठभेड़ हो चुकी है। इसमें अब तक चार बदमाशों को गोलियां लगी हैं। दो बदमाश राजस्थान के झुंझुनू में एक निजी अस्पताल में दाखिल हैं। इन बदमाशों ने पानीपत के सेक्टर-12 से जून माह में एक क्रेटा कार चोरी की थी। 15 नवंबर को एंटी व्हीकल थेप्ट विंग की टीम भिवानी के तोमाश में इन बदमाशों को पकड़ने पहुंची थी। यहां पर पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन

इसमें भिवानी निवासी संदीप एवं सतीश घायल हो गया था। पवन और राहुल को भिवानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दूसरी मुठभेड़ सोमवार रात साढ़े 10 बजे गांव तामशाबाद के पास सीआईए-2 और मोहित सोनी हत्याकांड के आरोपियों के बीच हुई। दोनों तरफ से आठ गोलियां चली। इसमें दो गोली बदमाशों को लगी। इसमें रोहतक के विजय नगर निवासी सचिन एवं गांव लोहरी निवासी अशोक घायल हो गया। कैथल निवासी दयानंद को भी पकड़ लिया गया। घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव हाट निवासी राकेश का भाई पानीपत जेल में बंद है। उसके केस की पैरवी के लिए राकेश के पास रुपये नहीं थे। उसने रुपये का जुगाड़ करने के लिए कार लूट की साजिश रची थी। इसमें उसने अशोक, दयानंद व सचिन को साथ लिया था। कार को ऑनलाइन बुक करने के लिए एक फर्जी सिम की जरूरत थी। राकेश ने अपने दोस्त गांव कवी निवासी पंकज से संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज की कुटानी रोड स्थित जांगड़ा मार्केट में मोबाइल की दुकान थी। उसने एक ग्राहक का सिम चोरी कर राकेश को दिया था। इसी सिम से मोहित सोनी की कार को बुक किया गया था। मोहित ने इन चारों को गांव रसलापुर के पास कार में बैठाया था। खरखौदा के पास इन्होंने कार लूटने के लिए मोहित पर पिस्तौल तान दी। मोहित ने इसका विरोध किया तो इन्होंने मोहित को गोली मार दी थी। उसके शव को गांव रोहट के पास फेंक दिया गया था।
जल्द अमीर बनने के लिए चारों ने खुद का बनाया था गैंग
आरोपी अशोक, सचिन, दयानंद व राकेश दोस्त हैं। इन्होंने अपराध की दुनिया में नाम कमाने व जल्द अमीर बनने के लिए अपना गैंग बनाया था। इस गैंग का सरगना अशोक है। राकेश ने गांव कवी के पंकज से अपनी दोस्ती का फायदा उठाया और उसको वारदात के बाद मोटे पैसे देने का लालच देकर उससे फर्जी सिम लिया था। अब पांचों आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

अलूपुर गांव में शराब ठेका भी लूटा
अक्तूबर में इन चारों ने अलूपुर गांव में एक शराब के ठेकेे से नकदी भी लूटी थी। इस संबंध में गांव भंडारी निवासी नरेश ने केस दर्ज भी कराया था। आरोपी सचिन पर 2014 में रोहतक की शिवाजी कॉलोनी में युवक की हत्या का केस दर्ज है। वो फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत पर है। दयानंद पर भी बाइक चोरी का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed