फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police in Panipat have arrested two miscreants who kidnapped and robbed a shopkeeper.

पानीपत: दुकानदार का अपहरण कर मोबाइल और बाइक छीनी, पुलिस ने 24 घंटे में दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 10:24 PM IST
मयूर शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 12 Sep 2026 10:24 PM IST
सार

पानीपत जिले के खोजकीपुर गांव के पास उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी दुकानदार का अपहरण कर लूटपाट करने के मामले में सीआईए-1 की टीम ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों हथवाला गांव निवासी रिहान और विकास को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Police in Panipat have arrested two miscreants who kidnapped and robbed a shopkeeper.
लूट के दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

पानीपत जिले के खोजकीपुर गांव के पास उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी दुकानदार का अपहरण कर लूटपाट करने के मामले में सीआईए-1 की टीम ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों हथवाला गांव निवासी रिहान और विकास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


दुकानदार ने बाइक से कूदकर बचाई जान

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विकास कुमार ने शनिवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में अपहरण और लूट की वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नौ सितंबर की रात करीब 10 बजे बागपत निवासी प्रदीप गन्नौर से दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। यमुना-खोजकीपुर पुल के पास तीन युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद प्रदीप का मोबाइल छीन लिया और जबरन उसे अपनी बाइक पर बैठाकर कच्चे बांध की तरफ ले जाने लगे। मौका पाकर प्रदीप चलती बाइक से कूद गए और अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी उसकी बाइक और मोबाइल लेकर भाग गए। बापौली थाना पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

20 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली

डीएसपी विकास कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र की टीम को सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे 20 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज से मिले सुरागों और गुप्त सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार देर शाम हथवाला अड्डे से रिहान और विकास को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की पूर्ति के लिए की थी वारदात

आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने और शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए उन्होंने एक अन्य साथी के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शनिवार को दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद करने के साथ ही तीसरे साथी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed