{"_id":"682f9b13aa1e84b12b06ff84","slug":"police-found-important-documents-related-to-iqbal-with-noman-panipat-news-c-244-1-pnp1012-137401-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नोमान के पास पुलिस को मिले इकबाल से जुड़े अहम दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नोमान के पास पुलिस को मिले इकबाल से जुड़े अहम दस्तावेज
विज्ञापन
पानीपत। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी नोमान इलाही से लगातार चल रही पूछताछ में कुछ और महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं। इसके बाद पानीपत पुलिस ने पाकिस्तान भागे आईएसआई हैंडलर इकबाल काना की कुंडली खंगालने शुरू कर दी है। सूत्रों का दावा है नोमान के पास से इकबाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी मिले हैं।
जानकारी के अनुसार 13 मई पानीपत सीआईए-1 ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कैराना के नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को सात दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी लेकिन, कुछ अहम बिंदुओं पर पूछताछ शेष होने के कारण उसके रिमांड को चार दिन के लिए बढ़ाया गया था। रिमांड के दौरान सीआईए-1 की टीम ने नोमान के घर की तलाशी ली थी। जहां से पुलिस को कुछ पासपोर्ट और कुछ दस्तावेजों की फोटो कॉपी मिली थी। ये दस्तावेज इकबाल काना से जुडे थे।
नोमान की पाकिस्तान यात्रा की जानकारी नहीं लग रही पुलिस के हाथ
नोमान से चल रही पूछताछ में पुलिस जांच कुछ बिंदुओं पर आगे नहीं बढ़ पा रही है। जिसमें नोमान की पाकिस्तान यात्रा की जानकारी शामिल है। पुलिस का कहना है कि नोमान अपने पासपोर्ट पर 2010 तक पाकिस्तान गया था। इसके बाद उसके पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो गई थी। इसके बाद वह 2017 में पाकिस्तान गया था। यह बात भी तक पुलिस के लिए पहेली बनी है। नोमान का दूसरा पासपोर्ट भी पुलिस को नहीं मिला है। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -
वर्जन :
नोमान के पास से कुछ दस्तावेज मिले थे। जिसमें पासपोर्ट और कुछ फोटो कॉपी थी। पुलिस के पास इकबाल के भारत आने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पूछताछ में भी अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। पुलिस आरोपी से दूसरी बार की रिमांड अवधि में लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।
-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
-- --