फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police filed second FIR in the ice factory case, action was taken on SDO's complaint

Panipat News: बर्फखाने के मामले में पुलिस ने दर्ज की दूसरी एफआईआर, एसडीओ की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Police filed second FIR in the ice factory case, action was taken on SDO's complaint
अंबाला। शपथ देकर बर्फखाने से बिजली का मीटर कटवाने वाले संजीव मोहन सिंह लिभरान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रविवार को बिजली निगम क्वालिटी सब स्टेशन के एसडीओ आशीष चोपड़ा की शिकायत पर पुलिस ने संजीव के खिलाफ धोखा देने, जानबूझकर किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अवैध तरीके से कार्य करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसडीओ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संजीव मोहन सिंह लिभरान की तरफ से शपथ पत्र दिया गया था कि ये जमीन उसकी है। इसके आधार पर बर्फखाने में लगे दो बिजली के मीटरों को काट दिया गया, लेकिन जब जमीन से जुड़े दस्तावेजों की एक्साइज विभाग के माध्यम से जांच करवाई गई तो यह जमीन राज्य सरकार की मलकियत की बताई गई जोकि संजीव मोहन सिंह लिभरान के दस्तावेजों से अलग थे, इसकी जानकारी उन्होंने किसी भी दस्तावेज में नहीं दी और उनसे भी कार्रवाई के दौरान यह बात छिपाई गई।
विज्ञापन

पहले भी दर्ज हो चुका मामला
बर्फखाने की जमीन से जुड़ी पहली एफआईआर 12 अगस्त को सदर थाने में दर्ज की गई थी। यह कार्रवाई बर्फखाने की जमीन पर रहने वाल मारसेलीनो नारनौहझं की शिकायत पर की गई जोकि कैबिनेट मंत्री अनिल विज से गुहार लगाने के बाद आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजी गई थी, इसमें कैथल निवासी अशोक गोयल और अंबाला कैंट निवासी संजीव मोहन लिभरान और तेजिंदर मोहन लिभरान को आरोपी बनाया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए गए कि अशोक गोयल, संजीव मोहन लिभरान और तेजिंदर मोहन लिभरान डरा-धमकाकर बर्फखाने की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन



करोड़ों रुपये की जमीन
बर्फखान की बेशकीमती जमीन पर विवाद पिछले काफी समय से चल रहा है। करोड़ों रुपये की इस जमीन पर उक्त व्यक्ति अपना दावा पेश कर रहे हैं, जबकि नगर परिषद का कहना है यह जमीन राज्य सरकार की मलकियत है। इस मामले को लेकर नगर परिषद ने बर्फखाने की जमीन पर राज्य सरकार के दावे से संबंधित सूचना बोर्ड भी लगाए थे। इनमें से एक बोर्ड को किसी अज्ञात ने उखाड़ दिया था। इस मामले पर कैबिनेट मंत्री ने नप अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिजली कर्मचारियों पर गिरी चुकी गाज

बर्फखाने की जमीन से जुड़े मामले को लेकर गाज बिजली निगम के एसडीओ सहित चार कर्मचारियों पर गिर चुकी है, इनमें से एक कर्मचारी को पहले निलंबित कर दिया गया था, फिर मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए तीन कर्मचारियों को शोकाज नोटिस और दो को चार्जशीट किया गया था, हालांकि अभी यह मामला लंबित चल रहा है और इसे लेकर बिजली कर्मचारी भी हड़ताल कर रहे हैं।



क्वालिटी सब स्टेशन के एसडीओ आशीष चोपड़ा की शिकायत पर संजीव मोहन सिंह लिभरान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तथ्यों के आधार पर जांच उपरांत मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र, थाना प्रभारी, सदर अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed