{"_id":"6ac6ba139a37ce766e08585b","slug":"police-crack-down-on-loud-dj-music-adherence-to-timing-and-standards-mandatory-traffic-alert-issued-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165591-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डीजे की ऊंची आवाज पर पुलिस सख्त, समय और मानक का रखना होगा ध्यान, यातायात पर भी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डीजे की ऊंची आवाज पर पुलिस सख्त, समय और मानक का रखना होगा ध्यान, यातायात पर भी अलर्ट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। दशहरा में ऊंची आवाज में डीजे नहीं बजाया जाएगा। इसकी ध्वनि तय सीमा में रखनी होगी। इसके साथ यात्रा के दौरान यातायात नियमों की पालना करनी होगी। पुलिस ने भीड़ के नियंत्रण के साथ यातायात व सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैयारी तेज कर दी हैं।
पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने 20 अक्तूबर को मनाए जाने वाले दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजकों और डीजे संचालकों के साथ बैठक की। संचालक को तय मानकों और समय-सीमा के भीतर ही संचालन करने की सख्त हिदायत दी है।
डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी विशेष रूप से मौजूद रहे।
एसपी ने दशहरा कमेटियों के पदाधिकारियों से कार्यक्रमों के आयोजन, पार्किंग, जुलूस मार्ग और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व पर पूरे जिले में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मुख्य बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
विज्ञापन
कमेटियों के पदाधिकारियों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन
एसपी ने आयोजकों से पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करने की अपील की। बैठक में सनौली रोड सेक्टर 25 दशहरा कमेटी से प्रधान रमेश माटा, डॉ. रमेश चुघ, देवी मंदिर श्रीरामलीला कमेटी से प्रधान आदर्श गुप्ता, काकू बंसल, मॉडल टाउन कमेटी से प्रधान तरुण गांधी, सेक्टर 24 कमेटी से वीरेंद्र गुप्ता और सेक्टर 13/17 कमेटी से प्रधान भीम सचदेवा उपस्थित रहे।
सभी प्रतिनिधियों ने पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। आमजन से भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।