फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police could not identify the accused in the gang rape case

Panipat News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Police could not identify the accused in the gang rape case
पानीपत। किला थाना के अंतर्गत एक कॉलोनीवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में जीआरपी भी उलझकर रह गई। जीआरपी दो दिन बाद भी दुष्कर्म के आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई। महिला ने रेल के जिस डिब्बे में वारदात होने की बात कही थी वह भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ जीआरपी ने पीजीआई रोहतक में महिला के बयान दर्ज कराए। साथ ही सैंपल लेकर जांच को भेज दिए। महिला ने पति के दोस्तों पर ही दुष्कर्म के आरोप लगाए है। जीआरपी ने उनके पति से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन

पानीपत के किला थाना क्षेत्र की एक महिला ने तीन लोगों पर पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर खड़े रेल के डिब्बे में सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। जीआरपी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। सोमवार को सीआईए जीआरपी की टीम अंबाला से पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। टीम ने थाना जीआरपी की टीम के साथ जांच शुरू की। टीम ने दिनभर रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग स्थानों पर लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। महिला ने अपने बयान में बताया कि घटना 24 जून को रात साढ़े आठ बजे हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर पुलिस ने 23 से 26 जून तक की फुटेज खंगाली। पुलिस अभी तक आरोपियों को तलाश नहीं पाई है। सीसीटीवी कैमरे में महिला भी अभी दिखाई नहीं दी। यही नहीं जिस डिब्बे में दुष्कर्म की वारदात होने की बात कही गई थी, वह डिब्बा भी अभी तक जीआरपी को नहीं मिला। जीआरपी ने दावा है कि प्लेटफॉर्म नंबर-एक या फिर इसके साथ माल गोदाम की लाइन पर कोई खाली डिब्बा नहीं रहता है।
पति का दोस्त बताकर ले गए थे आरोपी, पति से भी हुई पूछताछ : सोमवार को जीआरपी की टीम रोहतक पीजीआई पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। महिला ने अपने बयान में बताया कि उनका पति के साथ झगड़ा हो गया था। वह इस कारण 24 जून को घर से निकल आई थी। वह रेलवे स्टेशन की तरफ आ रही थी। उनको रास्ते में एक युवक मिला। उसने कहा कि वह उनके पति का दोस्त है। युवक उनको अपने साथ लेकर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर खड़े रेल के खाली डिब्बे में ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके दो अन्य साथी भी आ गए। उन दोनों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने बताया कि उनके पति भी उन पर दूसरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते हैं। वे इससे मना करती है तो उसके साथ मारपीट करते हैं। पुलिस अब पति से भी पूछताछ कर रही है।

चश्मदीद बोला-ट्रैक पर बैठी थी महिला, पटरी में फंस गया था पैर: सोनीपत में जिस स्थान पर महिला का पैर कटा था सीआईए जीआरपी की टीम वहां भी पहुंची। वहां घटना का एक चश्मदीद सोनीपत का ही रहने वाला सोनू मिला। पुलिस ने सोनू के बयान दर्ज किए। सोनू ने बताया कि 25 जून की सुबह करीब साढ़े आठ बजे महिला ट्रैक के पास बैठी थी। अचानक उसका पैर पटरियों के बीच फंस गया और ट्रेन आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed