फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police claim- enough evidence found to prove the allegations against Noman

Panipat News: पुलिस का दावा-नोमान पर आरोप साबित करने के लिए मिले पर्याप्त सबूत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Police claim- enough evidence found to prove the allegations against Noman
पानीपत। जासूसी के आरोप में गिरफ्तार नोमान इलाही से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस का दवा है कि उन्हें अब तक की पूछताछ में आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत मिल गए हैं। जिसमें ज्यादातर सबूत डिजिटल से संबंधित हैं। नोमान के संपर्क में रहे कुछ संदिग्धों से अभी पूछताछ की जानी है। जल्द ही इस मामले में आरोपपत्र भी दाखिल किया जाएगा। ये जानकारी एसपी भूपेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 मई को पुलिस टीम नोमान को लेकर कैराना स्थित उसके घर पहुंची थी। नोमान ने बताया था कि वह 2017 में पाकिस्तान गया था लेकिन अभी तक नोमान के दूसरे पासपोर्ट को पुलिस बरामद नहीं कर पाई। पुलिस नोमान के संपर्क में आए 60 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। अभी कुछ अन्य संदिग्धों से पूछताछ होनी है, जो लंबे समय से नोमान के संपर्क में हैं। पुलिस ने नोमान का मोबाइल फोन भी जांच के लिए लैब भेजा गया था। 19 मई को पुलिस को लैब से मोबाइल का कुछ डाटा मिल गया था लेकिन उसमें उसकी कॉल हिस्ट्री और वीडियो और फोटो की जानकारी नहीं थी। एसपी ने बताया कि जल्द ही उन्हें उसके मोबाइल का बाकी डाटा भी मिल जाएगा। जिसके बाद बाकी संदिग्धों से पूछताछ होगी। एसपी का कहना है कि उन्हें अब तक की जांच में भी इतने सबूत मिले गए हैं जिससे उस पर आरोप साबित हो सके। इनमें ज्यादातर डिजिटल सबूत हैं। कुछ लोगों को इस प्रकरण में गवाह भी बनाया गया है। जल्द ही उसके खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed