Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police bust gambling operation worth Rs 3.20 lakh in Sector-11; eight arrested

Panipat News: पुलिस ने सेक्टर-11 में पकड़ा 3.20 लाख रुपये का जुआ, आठ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Police bust gambling operation worth Rs 3.20 lakh in Sector-11; eight arrested
-एवीटी टीम ने सेक्टर में स्थित एक मकान पर मारा छापा, दांव पर रकम लगाकर खेल रहे थे जुआ
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। दिवाली पर सेक्टर-11 में करीब 3.20 लाख का जुआ चल रहा था। जिला पुलिस की एवीटी टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर आठ लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। उनसे जुआ में प्रयुक्त 3.20 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। थाना चांदनी बाग पुलिस ने आठों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने बताया कि पुलिस की एवीटी टीम गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि सेक्टर-11 निवासी मनोज उर्फ मोनू अपने साथियों के साथ अपने ही मकान की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में रकम दांव पर लगाकर ताश से जुआ खेल रहा है। एवीटी टीम ने मकान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से आठ लोगों को काबू किया। उन्होंने अपनी पहचान मनोज उर्फ मोनू निवासी सेक्टर-11, कशिश और दीपक निवासी गीता कॉलोनी, नितेश निवासी नेताजी कॉलोनी, विनोद निवासी गांव डाहर, अशोक कुमार निवासी वार्ड-11 और जयप्रकाश निवासी घरौंडा व संजीव निवासी रेलवे रोड घरौंडा करनाल के रूप में बताई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर फड़ पर रखे रुपयों की गिनती की। इनमें 500-500 के 628 नोट, 200-200 के 23 नोट और 100-100 के 14 नोट शामिल हैं। इनकी कुल 3.20 लाख रुपये थे। इसके अलावा 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। थाना चांदनी बाग पुलिस में सभी के खिलाफ हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed