फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police brought the accused of cheating on production warrant

Panipat News: ठगने वाले आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Police brought the accused of cheating on production warrant
समालखा। समालखा काठ मंडी में दुकान पर बैठे बुजुर्ग को सम्मोहित कर उसके हाथ से सोने का कड़ा उतरवाकर फरार होने वाले आरोपी को थाना समालखा पुलिस बुधवार को उत्तराखंड की हरिद्वार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपी की पहचान राजेश निवासी कैथल के रूप में हुई है। आरोपी ठगी के अन्य मामले में उत्तराखंड की हरिद्वार जेल में बंद था। आरोपी के खिलाफ करनाल, फतेहाबाद व उत्तराखंड के हरिद्वार में ठगी की वारदातों के आधा दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

आरोपी को सितंबर 2023 में उत्तराखंड की देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी उत्तराखंड की वारदात के अतिरिक्त पानीपत की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे भी स्वीकारा था। थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना समालखा पुलिस बुधवार को आरोपी राजेश को हरिद्वार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने समालखा काठ मंडी में घी, चीनी की एक दुकान पर बैठे बुजुर्ग को बातों में उलझाकर देखने के लिए उसके हाथ से सोने कड़ा निकलवाया और उसे लेकर फरार हो गया था। आरोपी ने बुजुर्ग से ठगे सोने के कड़े को बाद में तुड़वाकर दो कड़े बनवा लिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने के दोनों कड़े बरामद कर वीरवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को न्यायालय में पेश कियां। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना समालखा में गौरव निवासी काठ मंडी समालखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि काठ मंडी में उसकी बंसल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। 10 अगस्त की शाम एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति दुकान पर आया। व्यक्ति सामान लेने का बहाना कर उसके पिता के हाथ से सोने का कड़ा निकलवा कर ले गया। गौरव की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed