फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police brought accused of motorcycle theft on production warrant

Panipat News: मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Police brought accused of motorcycle theft on production warrant
पानीपत। थाना सेक्टर 13-17 पुलिस की टीम मुजफ्फरनगर जेल में बंद मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को सोमवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी की पहचान अर्जुन निवासी बरोदा मुजफ्फरनगर यूपी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने 19 अक्तूबर 2023 को वृदा एंनक्लेव में गुरुद्वारा के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम देने की बात को स्वीकारा है। मोटरसाइकिल चोरी की वारदात के बारे में शिकायत थाना सेक्टर 13-17 पुलिस थाना में दर्ज है।
विज्ञापन




थाना सेक्टर 13-17 कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आरोपी अर्जुन को गत मार्च माह में यूपी के मुजफ्फरनगर की थाना बुढाना पुलिस ने जानलेवा हमला के मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने पानीपत के थाना सेक्टर 13-17 की मोटरसाइकिल चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे भी स्वीकारा था। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर यूपी पुलिस ने मोटरसाइकिल को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी अर्जुन को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन




सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम सोमवार को यूपी की मुजफ्फरनगर जेल से आरोपी अर्जुन को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। चोरी की बाइक पहले ही बरामद की जा चुकी है। उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed