{"_id":"67731ae2c227820932085dfa","slug":"police-are-searching-for-clues-in-neighboring-states-panipat-news-c-246-1-ymn1002-130736-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुलिस पड़ोसी राज्यों में खंगाल रही सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुलिस पड़ोसी राज्यों में खंगाल रही सुराग
Tue, 31 Dec 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। गैंगवार में हुए तिहरे हत्याकांड की वारदात को पांच दिन से अधिक का समय हो गया लेकिन अभी तक फायरिंग करने वाले शूटरों का सुराग नहीं मिला है।
तमाम दावों के बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है। कई संदिग्धों से पूछताछ के बाद भी शूटरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में बीते वीरवार को पांच शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए 80 से अधिक राउंड फायरिंग की थी। इस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई।
इस वारदात के बाद से ही पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला था कि बदमाश बिलासपुर-छछरौली की ओर से फरार हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में जगह-जगह रूट की तलाश की गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके अलावा सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया लेकिन शूटरों के बारे में कुछ पता नहीं लग सका।
पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सोमवार को भी पुलिस दिनभर बड़ा खुलासा करने का दावा करती रही।
लेकिन, दिनभर में पुलिस की ओर से पूरे घटनाक्रम को लेकर कोई अपडेट नहीं आई। सूत्रों का दावा है कि संदिग्धों से पूछताछ के बावजूद भी पुलिस के हाथ ज्यादा कुछ नहीं लगा है।
विज्ञापन
जिससे साफ हो गया है कि बदमाशों की प्लानिंग के सामने हाइटेक पुलिस का सिस्टम पूरी तरह से पस्त है।

कथा में उपस्थित श्रद्धालु कथा का आनंद लेते हुए। संवाद