फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   poison, husband, women, panipat, haryana

पति ने तीन बार तलाक बोला तो पत्नी ने निगला जहर, गंभीर

Sat, 05 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 05 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। गांव जलालपुर में पति ने पत्नी को तीन बार तलाक कहा तो पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सनौली थाना प्रभारी सुभाष कुमार के अनुसार सिविल अस्पताल में भर्ती महिला दिलशाना ने बताया कि वह मूल रूप से गांव बापौली की रहने वाली है। उसके पिता बाबू ने तीन साल पहले उसकी शादी गांव जलालपुर में मौसिन के साथ की थी। शादी के बाद से ही मौसिन, ससुर शौकत, सास प्रवीण और देवर कासिम उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उसे हर बात के लिए प्रताड़ित किया जाता है। भैया दूज के दिन इन लोगों ने उससे मारपीट की।
विज्ञापन


झगड़े की सूचना पर उसके परिजन मौके पर आ गए। इस दौरान मौसिन ने उसके परिजनों के साथ भी बदसलूकी की। इसके बाद सबके सामने उससे तीन बार तलाक-तलाक बोल दिया। इससे आहत होकर उसने शनिवार को अपने मायके में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने दिलशाना को बेड पर बेसुध देखा तो तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed