फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   PNB Chief Manager dies under suspicious circumstances in guest house room

Panipat News: पीएनबी के चीफ मैनेजर की गेस्ट हाउस के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
PNB Chief Manager dies under suspicious circumstances in guest house room
पानीपत। जीटी रोड स्थित एनके टावर इमारत स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे मूल रूप से उत्तराखंड के रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस शहर उधम सिंह नगर के रहने वाले थे और करीब 20 साल से पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत थे। पिछले चार साल से वे शहर के हाइव होटल के पीछे स्थित पीएनबी की सीबीबी (कॉर्पाेरेट बैंकिंग ब्रांच) में कार्यरत थे। यहां उनका काम कॉम्पोनेंट ऑडिटर का था। थाना शहर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार (45) एनके टावर इमारत स्थित एनके गेस्ट हाउस में रहते थे। उनकी शुक्रवार देर शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने मोबाइल से अपने बेटे को भी फोन किया। इसी बीच गेस्ट हाउस का स्टाफ भी मौके पर पहुंचा। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन पर सूचना दी। थाना शहर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस राकेश कुमार को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर रात को शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। परिवार के लोग शनिवार को पानीपत पहुंचे। पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। राकेश कुमार के बेटे अक्षित ने बताया कि उनके पिता चार साल से पानीपत में तैनात थे। यहां एनके गेस्ट हाउस में रहते थे। उनकी शनिवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह दिल्ली के नजदीक था। वह वहां से उसी समय पानीपत के लिए चल पड़ा था। उनको बीच रास्ते में उनकी मौत होने की सूचना मिली। यहां उनका शव कमरे में मिला। पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी यूनियन ने पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ना बताया गया कारण:
पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी कमल गिरधर और सुभाष ने बताया कि राकेश कुमार पंजाब नेशनल बैंक की सीबीबी शाखा में कार्यरत था। यह शाखा हाइव होटल के पीछे है। इसी के पास एनके टावर गेस्ट हाउस में रहते थे। शुक्रवार को भी राकेश कुमार अपनी ड्यूटी से आया था। उस समय सब ठीकठाक था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे राकेश की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। होटल कर्मचारियों के पास राकेश कुमार के परिजनों का नंबर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
थाना शहर प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि बैंक अधिकारी राकेश कुमार की मौत पर एफएसएल टीम मौके पर बुलाई गई थी। सभी आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है। शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनाें को सौंप दिया है। प्राथमिक जांच में ह्रदय गति रुकना मौत का कारण सामने आया। पुलिस विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed