फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   PM will talk to participants in Smart India Hackathon today

Panipat News: स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में आज प्रतिभागियों से बात करेंगे पीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
PM will talk to participants in Smart India Hackathon today
समालखा। स्मार्ट इंडिया हैकाथान (एसआईएच) का आज शुभारंभ होगा। इसके लिए पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी (पाइट) को हरियाणा का नोडल सेंटर बनाया गया है। देश के अलग-अलग नोडल सेंटर पर 11 दिसंबर बुधवार शाम साढ़े चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एसआईएच की टीम के सदस्यों से बात करते हुए उनके प्रोजेक्ट पर चर्चा करेंगे। हरियाणा में देशभर से पहुंची टीमें जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर प्रोजेक्ट बना रही हैं।
विज्ञापन

इस ग्रैंड फिनाले में 1300 से अधिक टीमें भाग लेंगी। स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच) का सातवां संस्करण देश भर के 51 नोडल केंद्रों पर एकसाथ शुरू होगा। इसका सॉफ्टवेयर संस्करण जहां 36 घंटे तक लगातार चलेगा, वहीं इसका हार्डवेयर संस्करण 11 से 15 दिसंबर 2024 तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

पिछले संस्करणों की तरह विद्यार्थियों की टीमें या तो मंत्रालयों या विभागों या उद्योगों द्वारा दिए गए समस्या विवरणों पर काम करेंगी या फिर राष्ट्रीय महत्व के क्षेत्रों से जुड़े 17 विषयों में से किसी एक के बारे में विद्यार्थी नवाचार श्रेणी में अपने विचार प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें स्वास्थ्य सेवा, आपूर्ति श्रृंखला एवं लॉजिस्टिक्स, स्मार्ट प्रौद्योगिकियां, विरासत एवं संस्कृति, स्थिरता, शिक्षा एवं कौशल विकास, जल, कृषि एवं खाद्य, उभरती प्रौद्योगिकियां और आपदा प्रबंधन पर विचार विमर्श रहेगा।
इस वर्ष के संस्करण के कुछ दिलचस्प समस्या विवरणों में इसरो द्वारा प्रस्तुत चंद्रमा पर अंधेरे वाले क्षेत्रों के चित्रों को बढ़ाना, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत एआई, उपग्रह डेटा, आइओटी एवं गतिशील मॉडल का उपयोग करके वास्तविक समय में गंगा जल की गुणवत्ता की निगरानी प्रणाली विकसित करना और आयुष मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत एआई के साथ एकीकृत एक स्मार्ट योगा मैट विकसित करना शामिल रहेगा।

एसआईएच 2024 में संस्थान स्तर पर 86,000 से अधिक टीमों ने भाग लिया है और राष्ट्रीय स्तर के दौर के लिए इन संस्थानों द्वारा लगभग 49,000 विद्यार्थियों की टीमों की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed