फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Please please Shri Radhe, give abode to Vrindavan... Devotees danced on the bhajan.

Panipat News: ऐसी कृपा करो श्रीराधे, दीजियो वृंदावान को वास....भजन पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Please please Shri Radhe, give abode to Vrindavan... Devotees danced on the bhajan.
पानीपत। इस्काॅन कुरुक्षेत्र एवं इस्काॅन प्रचार समिति पानीपत के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक नगरी पानीपत में श्रीमद्भागवत कथा एवं भगवान श्रीकृष्ण-बलराम रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत रविवार को रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में श्रीकृष्ण-राधा के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। श्रद्धालुओं ने अपने हाथों ने रथ को खींचा। भगवान को आकाश मार्ग से ड्रोन के माध्यम से 56 भोग लगाया और रथयात्रा में आए श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास ने भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। दोपहर के सत्र में सत्संग व संकीर्तन राजेश गोयल के निवास स्थान पर किया गया।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण-बलराम रथयात्रा निकाली सेक्टर-11 स्थित देवेंद्र बेकरी से नजदीक से शुरू की गई। भगवान श्रीकृष्ण व बलराम के साथ इस्कॉन संस्थापक आचार्य प्रभुपाद को सुंदर व भव्य रूप से सजाकर रथ पर विराजित किया गया। मुख्यातिथि सांसद संजय भाटिया, पंचायत राज्यमंत्री महिपाल ढांडा, विशिष्ट अतिथि शहर विधायक प्रमोद विज, पूर्व मेयर अवनीत कौर, पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद विजय जैन, उद्यमी रामनिवास गुप्ता ने किया। भगवान श्रीकृष्ण व बलराम के साथ इस्कॉन संस्थापक आचार्य प्रभुपाद की आरती की व नारियल तोड़कर रथयात्रा की शुरूआत की गई।
विज्ञापन

अतिथियों ने भगवान के सामने शहर के राजा की भूमिका को निभाते हुए रथ के आगे झाडू लगाकर भगवान की प्रसन्नता के लिए रथ के रास्ते को साफ किया। माना जाता है कि जगन्नाथ पुरी में राजा भगवान के रथ के सामने स्वयं झाडू लगाता है। जगह-जगह प्रसाद लगाकर प्रसाद की सेवा की। विशेष आकर्षण का केंद्र आकाश मार्ग द्वारा छप्पन भोग की सेवा रही। नीरज गोयल गांधी मंडी वाले, प्रतीक गर्ग व पंकज मेहंदीरत्ता ने यह सेवा कार्य किया। इस्काॅन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास ने बताया कि ब्राह्मण पुराण में कहा है कि जो व्यक्ति भगवान श्रीकृष्ण व बलराम के रथ के रस्सों को अपने हाथों से खींचता है भगवान के दर्शन करता है तो उसके जन्म जन्मांतर के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथयात्रा देवेंद्र बेकरी के सामने गली से प्रारंभ होकर, डॉ. जीसी गुप्ता अस्पताल, एंजल प्राइम माॅल, आलूजा स्वीट्स, बतरा नर्सिंग होम, साईं बाबा चौंक, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नवांकोट गुरुद्वारा, मदर टेरेसा व शिव मंदिर से होते हुए कम्युनिटी सेंटर पर विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुई। इस्कॉन कुरुक्षेत्र के उपाध्यक्ष मोहन गौरचंद व उनकी टीम ने हरे कृष्णा महामंत्र का गुणगान किया। इसके साथ राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली-गली...ऐसी कृपा करो श्रीराधे, दीजियो वृंदावान को वास, भूख लगे तो मक्खन खाऊं बृज वासन के पास, प्यास लगे यमुना जल पियुं, गोवर्धन परिक्रमा ध्याऊं। समेत कई भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। जिन पर भक्त झूम उठे। भगवान श्रीकृष्ण व बलराम के साथ इस्कॉन संस्थापक आचार्य प्रभुपाद की आरती की गई व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रथयात्रा में देश के विभिन्न प्रदेशों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मुंबई, वृंदावन, दिल्ली इत्यादी से भक्तजन इस रथयात्रा में शामिल हुए। रथयात्रा में काफी झांकी निकाली गई।

इस अवसर पर इस्काॅन प्रचार समिति पानीपत के प्रधान सुंदर लाल चुघ, सह-अध्यक्ष अशोक गोयल, आशु गुप्ता, चेयरमैन रामनिवास गुप्ता, सरपरस्त अविनाश पालीवाल, रथयात्रा निदेशक सियाराम गुप्ता, प्रमुख उद्योगपति व पार्षद विजय जैन, रोहिता रेवड़ी, सुरेंद्र रेवड़ी, वरिष्ठ जजपा नेता सुरेश मित्तल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल, उद्योगपति विशाल गोयल, जगदीश जैन, सतीश गोयल व सन्नी अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed