फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Players raised slogan against drugs

Panipat News: खिलाड़ियों ने नशे के विरुद्ध भरी हुंकार, बोले न करेंगे और न करने देंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Players raised slogan against drugs
पानीपत। खिलाड़ियों ने नशे के विरुद्ध हुंकार भरी है। अमर उजाला के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के साथ जुड़कर नशा न करने के साथ दूसरों को भी नशा न करने देने की शपथ ली। इसराना के राजीव गांधी खेल परिसर स्थित कुश्ती नर्सरी में कोच अनुज जागलान ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। उन्होंने नशे से व्यक्ति और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से समझाया। खिलाड़ियों ने अमर उजाला के अभियान की सराहना की।
विज्ञापन

कोच अनुज जागलान ने कहा कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों को खोखला कर देता है। नशा आज लगातार फैल रहा है। कुछ लोग इसके चक्कर में गर्त में चले गए हैं। इससे समाज पर दुष्प्रभाव बढ़ता जा रहा है। युवाओं को नशे की लत लग रही है। कुछ खिलाड़ियों को भी नशे की लत लग रही है। वे मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन के चक्कर में नशे का प्रयोग करते हैं। खिलाड़ी एक दूसरे को देखकर नशे की गर्त में धंसते जा रहे हैं। एक खिलाड़ी के लिए नशा घातक है। खेलों में जांच के दौरान पकड़े जाने पर उसको खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। ऐसे में उसका कॅरिअर बर्बाद हो जाता है। खिलाड़ियों को खुद जागरूक होने के साथ समाज में भी जागरूकता लानी चाहिए। इस तरह से समाज में जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन


कोट्स फोटो-
युवा नशे से रहें दूर : शीतल
हैंडबॉल कोच शीतल मलिक ने बताया कि नशा व्यक्ति के शरीर के साथ उसकी समाज में अहमियत भी खत्म कर देता है। नशा करने वाले व्यक्ति से हर कोई बचना चाहता है। कुछ युवा एक दूसरे को देखते हुए नशा करने लग जाते हैं। उनको नशे से दूर रहना चाहिए। अमर उजाला का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान सराहनीय है। इससे युवाओं को नई दिशा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स फोटो
नशे से खराब हो जाता है कॅरिअर : पूनम
ताइक्वांडो कोच पूनम सिंह ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे भी नशा करने लगे हैं। कुछ खिलाड़ी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन की सोच के साथ इसका प्रयोग करते हैं। जबकि यह गलत है। एक खिलाड़ी को अपने अभ्यास और लक्ष्य पर भरोसा होना चाहिए। नशे से मैदान पर बेहतर प्रदर्शन का वहम निकाल देना चाहिए। इस तरह से युवा अपना कॅरिअर खराब कर देते हैं।



कोट्स फोटो
नशे के बजाय खेल पर दें ध्यान : डॉ. राजेश
कोच डॉ. राजेश टूर्ण ने बताया कि युवाओं को खुद नशे से दूर रहने के साथ ही समाज में भी जागरूकता लानी चाहिए। उनके आगे आने पर समाज से नशा रूपी रावण को खत्म किया जा सकता है। खिलाड़ियों को नशे की बजाय अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। वे मैदान पर पसीना बहाकर खुद को साबित कर सकते हैं। युवाओं को इन सबको लेकर लगातार जागरूक भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed