फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Planting trees is as important as water conservation.

जितना जरूरी पानी का संचय, उतना ही जरूरी पौधरोपण : डॉ. गरिमा मित्तल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Planting trees is as important as water conservation.
पानीपत। जल शक्ति अभियान की सेंट्रल नोडल ऑफिसर डॉ. गरिमा मित्तल ने अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान रविवार को दूसरे दिन जिले के गांव बराना सहित पांच अन्य गांव में पंचायती राज द्वारा बनाए गए वाटर सप्लाई के तालाबों का दौरा किया। यहां बारिश के ज्यादा से ज्यादा पानी को संचय कर उसका उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल की एक-एक बूंद महत्व रखती है। चाहे बात खेती की हो या जीवन की। हमें ज्यादा से ज्यादा मात्रा में जल का संचय करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूह और सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर जल शक्ति अभियान को और गति प्रदान करने के निर्देश दिए। अभियान के इस दौरान उन्होंने पांच स्थानों पर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधे आज के दौर में बहुत अहमियत रखते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए। उस एक पौधे को मां के नाम अभियान में शामिल करना चाहिए। जब तक हर एक व्यक्ति एक पौधारोपण नहीं करेगा तब तक पर्यावरण संरक्षण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमें पानी के संचय के साथ पौधरोपण भी ध्यान देने की आवश्यकता है। पौधों के बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुराड़ गांव बनाए वाटर वर्क्स का दौरा कर उसकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। यहां रेगुलेटर की कार्य प्रणाली के बारे में जाना। उन्होंने पूछा कि यह रेगुलेटर किसानों के लिए कितना कारगर है? इस पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता ने उन्हें विस्तार से उसके लाभों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ बबैल गांव में मशरूम फार्म दौरा किया। यहां पानी की बचत कर अच्छी मशरूम तैयार करने की जानकारी संचालक से ली। उन्होंने मशरूम की मार्केटिंग के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। जौरासी खालसा में मनरेगा द्वारा बनाए गए प्वाइंट का मौका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत निरंकारी आश्रम में पानी संचय को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इसराना खंड के वजीरपुर टिटाना गांव में काडा द्वारा संचालित एमआई प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पूठर गांव में जन स्वास्थ्य विभाग के फिल्टर बेड का निरीक्षण किया। यहां बारिश में पानी स्टोर करने के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर उनके साथ जिला परिषद की डिप्टी सीईओ कंचन, जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन करण बहल, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी, एसडीओ वीरेंद्र दहिया, जेई राजेश, अटल भूजल से सूचना अधिकारी अमित कौशिक, जीवन मिशन के सलाहकार डॉ. सत्येंद्र टाया, अजय छौक्कर व सरपंच सुमेर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed