फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Planting trees from cities to villages gave the message of environmental protection.

Panipat News: शहर से लेकर गांव तक पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sat, 06 Jun 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 06 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Planting trees from cities to villages gave the message of environmental protection.
अमर उजाला चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबो​धित करते जिला परिषद सदस्य के प्रतिनि​धि सुरेंद् - फोटो : 1
पानीपत। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को औद्योगिक नगरी में शहर समेत जिलेभर में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक संगठनों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के लिए योगदान का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

वृंदावन ट्रस्ट ने जनसेवा संस्थान में पौधारोपण कर भंडारा लगाया
वृंदावन ट्रस्ट ने जनसेवा संस्थान में पौधरोपण किया और वहां रह रहे वृद्धजनों तथा अनाथ बच्चों के लिए भंडारे का आयोजन किया। ट्रस्ट के महासचिव हरीश बंसल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और उनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश बंसल ने कहा कि पौधरोपण और मानव सेवा, दोनों ही समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक हैं। जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गों की सेवा से संवेदनशील समाज का निर्माण होता है। कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग ने कहा कि पेड़-पौधे हमें जीवन प्रदान करते हैं और बुजुर्ग व बच्चे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सेवा और संरक्षण हमारा नैतिक दायित्व है। इस अवसर पर संजय, जोगिंदर कुंडू, बलदेव गांधी, हितेश जैन, सतीश, अश्विनी और आनंद सिंगला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नई राह संस्था ने कृष्णपुरा में लगाया 30वां नैनो जंगल

नई राह संस्था ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कृष्णपुरा चौकी के पास शास्त्री नगर स्थित ऋषि पार्क में अपना 30वां नैनो जंगल विकसित किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. हेमा रमन ने पौधरोपण करते हुए बताया कि छह माह पहले यह पार्क बंजर और उपेक्षित अवस्था में था। यहां कूड़े के ढेर और गहरे गड्ढे थे।

संस्था ने पार्क को गोद लेकर इसके कायाकल्प का जिम्मा उठाया। ग्रीन मिशन के तहत व्यापक सफाई अभियान चलाया गया और यहां 300 से अधिक पौधे लगाए गए। इस अवसर पर ग्रीन मिशन पानीपत के संदीप जिंदल, सीए जगदीश धमीजा, राजकुमार, गौरव, सुनील गर्ग, राजेश, राजवीर, गुरुदत्त, राजेश शर्मा और सुनील सैनी मौजूद रहे।



जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध सामूहिक कार्रवाई का दिया संदेश



आईबी पीजी कॉलेज में पर्यावरण अध्ययन विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध सामूहिक कार्रवाई’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी मानवता के सामने गंभीर चुनौती बन चुका है। इसके प्रभावों को कम करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनानी होगी।



पर्यावरण अध्ययन विभाग की प्रो. अंजली गुप्ता ने कहा कि जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, कचरा प्रबंधन और पुनर्चक्रण जैसी आदतों को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने, एकल-उपयोग प्लास्टिक से बचने और पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डॉ. सुनीत शर्मा, डॉ. निधान सिंह, प्रो. अश्वनी गुप्ता, प्रो. राजेश बाला, प्रो. विनय भारती और डॉ. नीतू उपस्थित रहीं।



चुलकाना धाम मंडल ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प



समालखा। चुलकाना धाम मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के केंद्र प्रमुखों के साथ गांव और शहर में पौधरोपण किया तथा पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। सह-संयोजक अमित रावल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। पौधारोपण के माध्यम से हम भविष्य के लिए बेहतर और अनुकूल वातावरण तैयार कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।


इस अवसर पर भाजपा जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेंद्र छौक्कर, मंडल अध्यक्ष कुलदीप जांगड़ा, मंडल उपाध्यक्ष जोगेंद्र छौक्कर, मंडल सचिव सोमदत्त शर्मा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता चरण सिंह उपस्थित रहे।

अमर उजाला चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि सुरेंद्

अमर उजाला चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि सुरेंद्- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed