फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Plant a tree for humanity: Mahipal Dhanda

मानवता के लिए एक पौधा जरूर लगाएं : महिपाल ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Plant a tree for humanity: Mahipal Dhanda
पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को जिले के उग्राखेड़ी गांव में संकल्प से सिद्धि की और व सफाई अभियान के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पौधरोपण किया।
विज्ञापन

उन्होंने साफ-सफाई कर लोगों को नियमित रूप से सफाई करने का संदेश दिया। उन्होंने एक लाख रुपये की राशि क्रिकेट पिच बनाने, एक लाख रुपये की राशि स्टेडियम एसोसिएशन द्वारा मरम्मत करने और दो लाख रुपये की राशि वरिष्ठ नागरिक क्लब को विकासात्मक कार्यों पर खर्च करने की घोषणा की।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि जितनी ज्यादा संख्या में हम पौधारोपण करेंगे उतना ही हमें इसका लाभ मिलेगा। हमें फलदार व छायादार पौधों को लेकर एक-एक पौधा अपनी मां व धरती के नाम पर लगाना चाहिए। स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्रों में इस वर्ष भी पौधारोपण किया जा रहा है। दो लाख से ज्यादा जिले में नि:शुल्क पौधे वितरित किए जा रहे हैं। एसडीएम मनदीप सिंह ने कहा कि पौधे हमें फलों के अलावा छाया भी देते हैं व वातावरण को शुद्ध रखने का कार्य भी करते हैं। पौधारोपण हमारे जीवन का हिस्सा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें पौधे लगाकर ही इति श्री नही करनी चाहिए बल्कि उसकी अपने बेटे व बेटी की तरह परवरिश करनी चाहिए। जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह, डीईओ राकेश बुरा व ग्राम पंचायत द्वारा भी पौधरोपण किया। साथ ही पंचायत द्वारा कुछ मांग-पत्र भी मंत्री को सौंपे गए।

जिसमें स्टेडियम में स्टेज निर्माण, लाइटों की व्यवस्था, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने व सोलर पैनल और कम्यूनिटी हॉल को और दुरूस्त बनाने की मांग की गई। मंत्री ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed