फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Piles of wheat on the way to the markets

Panipat News: मंडियों के रास्तों में गेहूं के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 03:59 AM IST
विज्ञापन
Piles of wheat on the way to the markets
पानीपत। मंडियोंं में रोजाना गेहूं की खरीद सरकारी एजेंसियोंं द्वारा की जा रही है। जिससे किसानोंं को राहत मिल रही है। साथ ही समय पर गेहूं का उठान नहीं होने से मंडियों में रास्तोंं पर गेहूं के ढेर लगे है। जिससे मंडियोंं में काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

मंडियों में अब तक 2.60 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। साथ ही मंडियों में अब तक 2.50 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद एजेंसियों ने की है। मंडियों में किसानोंं को गेहूं रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। किसान फतेह सिंह, सर्वानंद और रामानंद ने बताया कि वह दो दिन से मंडी में गेहूं लेकर बैठे है लेकिन अभी तक गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

एजेंसी अधिकारियों द्वारा गेहूं में नमी बताकर खरीद नहीं की जा रही है। जिससे किसानों को रातभर बैठकर गेहूं की रखवाली करनी पड़ रही है।
जिससे उनका काफी समय खराब हो रहा है। साथ ही मंडी में समय पर उठान नहीं होने से किसानों को पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है।
यहां इतनी खरीद हुई: अहर खरीद केंद्र पर 7724 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। साथ ही 7724 क्विंटल गेहूं की ही खरीद की जा चुकी है। बबैल खरीद केंद्र पर 5152 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। साथ ही 4126 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। बाबरपुर मंडी में 15925 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही 15879 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। बापौली मंडी में 25496 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। साथ ही 20132 क्विंटल गेहूं की खरीद हई है। छिछड़ाना खरीद केंद्र मेंं 12800 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। साथ ही 11455 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। इसराना मंडी में 36523 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। साथ ही 35697 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। मतलौडा मंडी में 53114 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है।

साथ ही 52902 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। नौल्था खरीद केंद्र पर आवक और खरीद की कोई जानकारी नहीं है। पानीपत मंडी मेंं 27956 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। साथ ही 27875 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। समालखा मंडी में 76832 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। साथ ही 73876 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। सनौली मंडी में 3772 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है।
साथ ही 3592 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। उरलाना खरीद केंद्र में 2478 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। साथ ही 2407 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed