फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pick-up in mandis is increasing, government procurement of wheat will be done till 15th May

Panipat News: मंडियों में उठान तेज, 15 मई तक होगी गेहूं की सरकारी खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Pick-up in mandis is increasing, government procurement of wheat will be done till 15th May
पानीपत। मंडियों में गेहूं की खरीद के साथ उठान कार्य भी तेजी से चल रहा है। जिससे किसानों को राहत मिली है। रोजाना मंडियों में एजेंसियोंं की ओर से गेहूं की खरीद की जा रही है। मंडियोंं में अब तक 301256 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। साथ ही 299455 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। मंडियाें में 234469 मीट्रिक टन गेहूं का उठान कार्य किया जा चुका है। सरकारी आदेशानुसार 15 मई तक गेहूं की सरकारी खरीद करने का प्रावधान है। जिसके बाद मंडियोंं में गेहूं की खरीद नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन

किसान रामेश्वर, राजेंद्र औैर जगदीश ने बताया कि वह मंडी मेंं गेहूं लेकर पहुंचे तो सरकारी एजेंसी के अधिकारियों द्वारा गेहूं की जांच कर गेहूं की खरीद की गई। जिससे उन्हें कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है। समय पर गेहूं की खरीद होने से किसानोंं को राहत मिली है। उन्हाेंंने बताया कि लगभग किसान गेहूं लेकर मंडियोंं मेंं पहुंच चुके है। इसके बाद भी कोई किसान बचे है तो वह 15 मई तक गेहूं लेकर मंडी मेंं खरीद के लिए आ सकते है। अहर खरीद केंद्र पर 8930 मीट्रिक टन गेहूं में से 8916 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। बबैल खरीद केंद्र पर 5152 मीट्रिक टन में से 5000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। बाबरपुर मंडी मेंं 16349 में से 16236 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। बापौली मंडी में 29552 मीट्रिक टन में से 29537 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। छिछड़ाना खरीद केंद्र पर 14704 मीट्रिक टन में से 14643 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। इसराना मंडी में 42342 मीट्रिक टन में से 41938 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। मतलौडा मंडी में 61252 मीट्रिक टन में से 61150 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। नौल्था खरीद केंद्र पर आवक और खरीद की कोई जानकारी नहीं है। पानीपत मंडी में 31632 मीट्रिक टन में से 31556 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। समालखा मंडी में 84131 मीट्रिक टन में से 83312 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। सनौली मंडी में 4373 मीट्रिक टन में से 4347 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। उरलाना खरीद केंद्र पर 2839 मीट्रिक टन में से 2820 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed