फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Physical verification of agricultural equipment

Panipat News: कृषि यंत्रों का किया भौतिक सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Physical verification of agricultural equipment
पानीपत। कृषि विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत किसानों को दिए जाने वाले 50 प्रतिशत अनुदान वाले कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन मंगलवार को अनाज मंडी में किया गया। कृषि यंत्रों का ऑनलाइन ड्राॅ इस वर्ष दो चरणों में किया था। सत्यापन शेड्यूल के अनुसार चार सितंबर को चयनित लाभार्थी व 2024-25 के लंबित मामले सुपर सीडर का मंगलवार को सत्यापन किया गया। साथ ही बेलिंग मशीन, स्ट्रा रेक व सर्व मास्टर का तीन दिसंबर और अन्य कृषि यंत्र चार दिसंबर को सत्यापन होगा। इसी तरह 11 नवंबर को चयनित लाभार्थी के सुपर सीडर 12 दिसंबर को, बेलिंग मशीन, स्ट्रा रेक व सर्व मास्टर, 13 दिसंबर को दो और अन्य कृषि यंत्र 14 दिसंबर को सत्यापित किए जाएंगे। कृषि व किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. आत्मा राम गोदारा ने बताया कि सभी यंत्रों का भौतिक सत्यापन नई अनाज मंडी स्थित विभागीय कार्यालय प्रांगण में गठित टीम द्वारा किया गया। किसान सत्यापन के दौरान यंत्रों के साथ मौजूद रहे। साथ ही समय पर उनके खाते में अनुदान राशि पहुंचाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed