फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Permanent deployment of JE and four Beldar in Pathargarh

Panipat News: पत्थरगढ़ में जेई और चार बेलदार की स्थायी तैनाती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Permanent deployment of JE and four Beldar in Pathargarh
सनौली। पत्थरगढ़ गांव में यमुना तटबंध को मजबूत करने के लिए की जा रही लाइनिंग में निम्न गुणवत्ता की ईंटें लगाने का आरोप सामने आने के बाद सिंचाई विभाग सख्त हो गया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुरेश सैनी ने जेई मोहित कुमार और चार बेलदारों की ड्यूटी पत्थगढ़ गांव में तटबंध की लाइनिंग का काम पूरा होने तक लगा दी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ बचाओ प्रबंधन के तहत यमुना तटबंध को मजबूत करने के लिए मैटेरियल की गुणवत्ता से कोई भी समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन

यमुना के तटबंध पर लाइलिंग करते समय ईंटों की गुणवत्ता कमतर लगाने का पत्थरगढ़ के ग्रामीणों ने वीरवार को विरोध किया था। अमर उजाला ने 13 जून के अंक में इसको प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। सिंचाई विभाग के अधिकारी इसके लिए शुक्रवार को सुबह ही एक्शन में नजर आए। सिंचाई विभाग के एक्सईन सुरेश सैनी ने कहा कि पानीपत जिला की सीमा में गांव राणा माजरा से हथवाला तक करीब 34 किमी. के एरिया में यमुना तटबंध को मजबूत करने का कार्य निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना तटबंध पर लगाई गई पत्थर की ठोकरों व पत्थरगढ़ में की जा रही लाइनिंग के मेटिरियल में कही पर भी गुणवत्ता के मामले में कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। पत्थरगढ़ गांव में एक जेई अपनी देखरेख में मैटेरियल का प्रयोग कराएंगे।
वे स्वयं भी यमुना तटबंध का दौरा करेंगे। एक्सईएन ने कहा कि बाढ़ बचाओ प्रबंधन के तहत यमुना तटबंध को मजबूत करने को लेकर पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed