{"_id":"5734d1d94f1c1be24c91a2ff","slug":"people-wins-open-huda-gate-panipat-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता की जीत, खुल गए हुडा के गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता की जीत, खुल गए हुडा के गेट
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 13 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा सेक्टर में बंद गेटों को खुलवाने के लिए आखिरकार आम लोगों की जीत हुई है। आरक्षण आंदोलन के दौरान सुरक्षा के नाम पर बंद पूर्व स्पीकर की गली समेत तीन प्रमुख गेटों को पुलिस ने खुलवा दिया। इस दौरान क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही और एसएचओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पूर्व स्पीकर की गली का गेट खुलने पर हुडा से सेक्टर-25 की तरफ जाने वाले वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
बुधवार रात को गेट खुलवाने को लेकर दो पक्षों के झगड़े में एक व्यापारी समेत दो घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वीरवार शाम चार बजे हुडा एक्सइएन पुलिस बल के साथ हुडा सेक्टर-11 पहुंचे। उन्होंने सेक्टर-11 स्थित जीसी गुप्ता व मित्तल अस्पताल के बाहर लगे गेट को खुलवाया। गेट खुलने बाद लोगों के चेहरे पर रौनक छा गई।
वहीं पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान के आवास के बाहर गली के मुख्य गेट को भी खुलवा दिया। आरक्षण आंदोलन के दौरान हुडा सेक्टर-11 वासियों ने गेटों को बंद कर दिया था। आरक्षण का मामला शांत होने के बाद गेट नहीं खोले गए थे। स्थानीय निवासियों ने इसको सुरक्षा की दृष्टि से ठीक बताया था। वहीं कुछ लोग लंबे समय से गेट खुलवाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने गत दिनों सेक्टर-11-12 रोड पर जाम भी लगा दिया था। वहीं दो दिन पहले बैठक कर हुडा अधिकारियों को चेतावनी दी थी। लोगों ने गेट खुलवाने के लिए दो दिन का समय दिया था और वीरवार को चेतावनी का दूसरा दिन रहा। हुडा के गेट खुलते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
विज्ञापन
अन्य क्षेत्रों के गेट खुलवाने का रास्ता खुला
वहीं शहर के अन्य हिस्सों में लगे गेटों को खुलने का भी लोगों को रास्ता मिल गया है। बता दें कि शहर की कई कॉलोनियों में भी गेट लगे हैं। हुडा सेक्टर रिंग रोड की ग्रीन बेल्ट से तो वाहन चालक निकल ही नहीं सकते। यहां कॉलोनियों में भी गेट लगे हुए हैं।
सेक्टर-11 के बंद गेटों को खुलवा दिया गया है। इस दौरान किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। हुडा अधिकारियों की मांग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
अनिरुद्घ चौहान, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पानीपत।