{"_id":"64bc3f3aa98e78c2f10f0227","slug":"people-suffering-due-to-humidity-power-cut-on-25-feeders-today-panipat-news-c-244-1-pnp1005-2936-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उमस से लोग बेहाल, आज 25 फीडरों पर बिजली का कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उमस से लोग बेहाल, आज 25 फीडरों पर बिजली का कट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। उमस और गर्मी में लोग बेहाल हैं। शनिवार को लोग उमस में परेशान रहे, हालांकि सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद लोगों का हाल बेहाल रहा। इन सबके बीच रविवार को बिजली निगम ने 11 पावर हाउस के 25 फीडरों पर मरम्मत कार्यों के चलते दो से आठ घंटे तक का कट लगाने का फैसला लिया है। ऐसे में लोगों की परेशानी और भी बढ़ सकती है।
बिजली निगम की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक आज 220केवी समालखा, छाजपुर, 132केवी चंदौली, गोहाना रोड, सेक्टर 29, छाजपुर, उरलाना और 33केवी सिवाह, सनौली कलां, मोहाली, उरलाना पावर हाउस सब-स्टेशन के फीडरों पर बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। 11केवी मुंझाल, जेपी हेचरी और पेप्सीको इंडस्ट्री फीडर की सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33केवी जाटल फीडर की सुबह चार बजे से आठ बजे तक बिजली सप्लाई बाधित होगी। 11केवी संजय अस्पताल, गाबा, पसीना रोड, वर्धमान फीडर पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक आठ घंटे का बिजली कट लगेगा। 11केवी राणा माजरा एग्रीक्लचर, धनसौली, नंगला शिव शक्ति और कुराड़ फार्म इंडस्ट्री, मोहन स्पीनिंग और कुराड़ गांव के फीडर की सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33केवी अहर और 11केवी दरियापुर फीडर की दोपहर एक बजे से चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मरम्मत कार्य के चलते 220केवी छाजपुर सबस्टेशन की सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। 11केवी जौरासी न्यू एग्रीकल्चर और आश्रम फीडर से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नए खंभे लगाने के कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।