फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People started packing the goods, the workers started emptying the quarters

लोगों ने शुरू किया सामान समेटना, क्वार्टर खाली करने लगे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
People started packing the goods, the workers started emptying the quarters
पानीपत। मॉडल टाउन में सीचाई विभाग यहां अपने कार्यालय से शुरू करेगा तोड़फोड़ का काम। - फोटो : Panipat
पानीपत। उपायुक्त से स्पष्ट जवाब और 48 घंटे की मोहलत मिलने के बाद पानीपत माइनर पर काबिज कुछ लोगों ने तो शनिवार से ही अपने मकान का सामान समेटना शुरू कर दिया। कई लोग सामान शिफ्ट करते भी दिखे। दूसरी ओर कुछ लोग अभी भी राहत की आस में दिखे। ग्रामीण विधायक से मिलकर उन्होंने अपनी समस्या बताई लेकिन उन्हें आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन

यहां पर सोमवार से सिंचाई विभाग ध्वस्तीकरण अभियान की शुरुआत करेगा जबकि शनिवार से सिंचाई विभाग के र्क्वाटरों से इसकी शुरुआत हो गई। यहां पर रहने वाले कर्मचारी इन्हें खाली कर रहे हैं। इसी प्रकार मॉडल टाउन में बाल विकास स्कूल के पास विभागीय दफ्तर तक को खाली कर बिंझौल नहर के पास ले जाया जा रहा है। यहां से करीब सौ साल पुरानी कंडम तिजोरी को भी शिफ्ट किया जा रहा है। दूसरी तरफ अभी भी राहत के बाट जोह रहे कुछ लोग उम्मीद लेकर ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा से भी मिलने पहुंचे लेकिन महज आश्वासन के बाद इन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बाल विकास स्कूल से जाटल रोड तक नहरी विभाग की पानीपत माइनर वाली जमीन पर करीब 112 अवैध कब्जे हैं। इनमें 103 जगहों पर लोगों ने मकान तक बना रखे हैं। बाकी जगह किसी ने पार्किंग तो किसी ने शेड डाल रखा है। खास बात यह है कि इसी जमीन पर दो जगह मंदिर तक बने हैं। इनको भी विभाग ने नोटिस दिया था। कोर्ट से केस जीतने के बाद विभाग ने इनको नोटिस तक दिए थे। जिन्होंने नोटिस नहीं लिए उनके मकानों के बाहर चस्पा कर दिए गए थे। वीरवार को यहां ध्वस्तीकरण की शुरुआत तक की गई थी लेकिन काफी हंगामा होने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय कम और काम ज्यादा
यहां रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि उनके पास समय कम है। महज 48 घंटे में पूरे मकान को शिफ्ट नहीं किया जा सकता। बावजूद वे फिर भी इसी काम में जुटे हैं। दूसरे कुछ लोगों ने बताया कि अभी तक उन्हें किराये पर मकान तक नहीं मिला है। ऐसे में अपने सामान को लेकर कहां जाएं समझ नहीं आ रहा है। इसके विपरित यहीं पर डेरा डाले कुछ लोगों ने कहा कि चाहे जो हो जाए वे अपने मकान से नहीं हटेंगे।
यहां से यहां तक होगी कार्रवाई
मॉडल टाउन एरिया में बाल विकास स्कूल के पास स्थित कैनाल कॉलोनी से अवैध कब्जों की शुरुआत होती है जो जाटल रोड पर बने शिव मंदिर तक जाती है। सोमवार को ध्वस्तीकरण कार्रवाई की शुरुआत कैनाल कॉलोनी से ही होगी। इसके बाद सावन पार्क एरिया में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां व कच्चे मकानों पर पीला पंजा चलेगा। यहां से ध्वस्तीकरण अभियान जाटल रोड पर बने शिव मंदिर तक चलाया जाएगा।

कैनाल कॉलोनी तोड़ने के शुरू होगी कार्रवाई
पानीपत माइनर की जमीन को कब्जा मुक्त करवाने के लिए विभाग सोमवार से कार्रवाई करेगा। विभाग ने अपनी कैनाल कॉलोनी को भी खाली करवा दिया है। यहीं से ध्वस्तीकरण की शुरुआत होगी। इसके बाद जाटल रोड तक अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। - सुरेश सैनी, एक्सईएन, नहरी विभाग।

पानीपत।  सीचाई विभाग के कार्यालय में पड़ी लगभग 100 से ज्सादा किलों की बरसों पुरानी कंडम तिजोरी को उ?

पानीपत। सीचाई विभाग के कार्यालय में पड़ी लगभग 100 से ज्सादा किलों की बरसों पुरानी कंडम तिजोरी को उ?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed