{"_id":"6ae9c90b7e6b19ce530ac00d","slug":"people-performed-a-special-prayer-by-listening-to-a-collective-recitation-of-the-hanuman-chalisa-panipat-news-c-244-1-pnp1007-167051-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा सुन की विशेष पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा सुन की विशेष पूजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। असंध रोड स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और उसके बाद विशेष पूजा कर परिवार में सुख-समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की। मंदिर में आस-पास के क्षेत्रों से सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। हनुमान चालीसा और पूजा के बाद महिला भजन मंडली ने भजन-कीर्तन कर हनुमान लला की महिमा का गुणगान किया।
मंदिर के पुजारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मंदिर में हर मंगलवार सुबह दस बजे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। उसके बाद शाम को पांच से छह बजे तक पाठ किया जाता है। इस मंगलवार लोगों ने भगवान राम, भगवान शिव और हनुमान की महिमा का गुणगान किया और परिवार की सुख-शांति और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रार्थना की। उसके बाद महिला भजन मंडली ने भजन-कीर्तन किया जिनके माध्यम से हनुमान लला की तरह सच्चे सेवक और गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा रखने के लिए प्रेरित किया। समापन पर सबको प्रसाद वितरित किया।