फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People of village Jamba engaged in setting up tents by marking the plots themselves.

खुद ही प्लाटों की निशानदेही कर तंबू लगाने में जुटे गांव झांबा के लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
People of village Jamba engaged in setting up tents by marking the plots themselves.
सनौली/बापौली। गांव झांबा में आंवटित हुए 100-100 वर्ग गज प्लाटों आवंटन नहीं हो पा रहा है। नतीजा परेशान लाभार्थियों ने अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के नेतृत्व में खुद ही प्लाटों की निशानदेही कर तंबू लगा दिए हैं। उधर, विभागीय अधिकारी न्यायालय के आदेशानुसार कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

झांबा गांव के इन लोगों ने बताया कि 90 ग्रामीणों को सरकार की और से 100-100 वर्ग गज के प्लाट वितरित किए गए थे। जिनकी रजिस्ट्रियां भी उनके पास हैं, लेकिन 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी कब्जा नहीं दिलाया गया है। उन्होंने बताया कि 3 जून 2021 को ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार बापौली ने राजस्व रिकार्ड के अनुसार पुलिस बल के साथ जमीन की निशानदेही की थी, लेकिन उन्हें कब्जा नही दिया। 29 अक्तूबर को कोर्ट ने स्टे की अर्जी को भी खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने 2 नवंबर को एसडीएम समालखा एवं बीडीपीओ सनौली खुर्द को उनके प्लाटों की निशानदेही कराने का आग्रह किया, लेकिन कुछ आगे नहीं बढ़ा।
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने बताया कि दिवाली पर सभी प्लाट धारकों ने उक्त जमीन पर सामूहिक रूप से दीपावली महोत्सव मनाया था। आठ नवंबर को उन्होंने एसडीएम समालखा को मांग पत्र के माध्यम से अल्टीमेटम भी दिया था कि अगर 13 नवंबर तक उनके प्लांटों की पैमाइश नहीं हुई तो वे स्वयं ही अपने प्लाटों की पैमाइश कर निर्माण कार्य शुरू कर देंगे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद तंबू लगाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नसीबू, पवन, बबली, बिमला, साहब सिंह, माया, बिसंबर, सोना, जमीला, हुसन, चंदा, उम्रद्दीन, सावित्री, गीता, विद्या, सुमित्रा, राजवंती, सीमा, राजपति, निर्मला, नीलम, रणजीता, कृष्णा, राजेश, कृष्ण, रविंद्र, मीना, धन्ना, अरुण, बजिंद्र, केला, झूप्पड़, फूलकली, मुन्नी, पालेराम इकबाल, रोजू, सतवंती, नफीस, कमलेश, शरबती समेत सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने जताया था रोष
महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती के तहत आवंटित प्लाटों की प्रशासन द्वारा 3 जून 2021 को की गई निशानदेही के दौरान ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया था। उन्होंने कहा था कि राजस्व रिकार्ड के अनुसार जमीन पंचायत की नहीं है बल्कि हिस्सेदारों की है। ग्राम पंचायत जमीन की मात्र पट्टेदार हैं, मालिक नहीं है। जिसकी वजह से प्लाटों का आवंटन नहीं किया जा सकता है।

बोले अधिकारी
इस विषय में एडिशनल सीईओ कम बीडीपीओ सनौली खुर्द राजेश सोनी का कहना है कि कानून अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक का कहना है कि नियमानुसार कार्रवाई के लिए बीडीपीओ सनौली खुर्द को आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed