फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People of the city will get a new bypass before the assembly elections.

Panipat News: विधानसभा चुनाव से पहले शहर के लोगों को मिलेगा नया बाईपास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
People of the city will get a new bypass before the assembly elections.
पानीपत। विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले शहर के लोगों को नए बाइपास की सौगात मिलने जा रही है। जिससे रोजाना करीब दस हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। औद्योगिक नगरी के औद्योगिक सेक्टरों में शामिल सेक्टर 25 के दोनों भाग और सेक्टर 29 के दोनों भागों को मंत्री ने विकास का तोहफा दिया है। सेक्टर 25 के सालों से खस्ताहाल बाइपास का अब जीर्णोद्धार होने जा रहा है। इस बाइपास को नए सिरे से बनाया जाएगा। जिस पर निगम करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

इसमें वन वे को बनाने पर तीन करोड़ खर्च होंगे। जिसका शनिवार को पंचायत एवं सहकारिता राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने शिलान्यास किया है। जबकि डबल वे वाले रास्ते को 2.5 करोड़ से नया बनाने की घोषणा भी कर दी है। इसके अलावा जीटी रोड खादी आश्रम कट से लेकर बाइपास को जाने वाले मुख्य रास्ते को भी करीब 70 लाख से दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

इस पर भी निगम अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है। ये तीनों काम विधानसभा चुनाव से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि इस रोड में आधुनिक तकनीक और मैटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका निर्माण तारकोल से होगा। बेहतरीन गुणवत्ता के साथ बनने वाले इस रोड पर औद्योगिक नगरी के भारी वाहन हिला नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजा अग्रसेन चौक से लेकर जीटी रोड तक बनने वाले इस बाइपास की लंबाई करीब सवा किलोमीटर की रहेगी। वहीं, चौड़ाई करीब 50 फुट की बताई गई है। इसके बीच में मजबूत और सुंदर डिवाइडर बनाया जाएगा। जिसमें पेड़ पौधे लगाकर हरियाली की जाएगी। इस डिवाइडर पर पहले ही निगम फैंसी पोल और डेकोरेटिव लाइटें लगाएगा। कुल मिलाकर शहर के पुराने बाइपास को नया और आधुनिक बनाने का काम होगा। इसके लिए निगम अधिकारी बेहतर तकनीक और डिजाइन पर काम करने में जुट चुके हैं।


इसे लेकर हरियाणा के विकास, पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा ने शनिवार को वार्ड नं 14 श्याम बाग में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्य शिलान्यास करते हुए कहा कि सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। पूरे प्रदेश में एक समान विचारधारा को लेकर विकास कार्य किए जा रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने पानीपत में रिकॉर्ड तोड़ विकास करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed