फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People kept making videos, 10th class student died in agony

Panipat News: लोग वीडियो बनाते रहे, दसवीं के छात्र ने तड़पकर तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
People kept making videos, 10th class student died in agony
समालखा। हथवाला गांव रोड पर दसवीं के छात्र की एक्टिवा अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां लोग उसकी वीडियो बनाते रहे और छात्र तड़पता रहा। एक ई -रिक्शा चालक उसे स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गया , जहां पहुंचने से पहले ही छात्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विकास निवासी गांव गढ़ी केवल कक्षा दसवीं का छात्र था। समालखा में कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाता था। वह मंगलवार शाम को सेंटर बंद कर समालखा से गांव जा रहा था। हथवाला रोड पर बैथनी स्कूल के पास सामने उसकी एक्टिवा अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे राहगीर उसकी घायल अवस्था में तड़पते हुए की वीडियो बनाते रहे। कुछ देर बाद वहां ई-रिक्शा चालक जौरासी गांव निवासी राजेश आया।
वह भीड़ देखकर रुक गया। वह घायल विकास को पहले निजी व बाद में सरकारी अस्पताल ले गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास दसवीं कक्षा का छात्र था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed