{"_id":"687d5f5e981a0ead7c0ee92e","slug":"people-are-suffering-from-heat-chances-of-rain-today-panipat-news-c-244-1-pnp1007-140621-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गर्मी से लोग बेहाल, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गर्मी से लोग बेहाल, आज बारिश के आसार
विज्ञापन
पानीपत। सावन के शुरुआती छह दिन बारिश के बाद पिछले तीन दिन से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को सावन के दसवें दिन सुबह ही तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ा। साथ ही हवा की रफ्तार कम होने से लोग पूरे दिन गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार को बारिश की संभावना जताई है।
मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को सुबह तेज धूप निकलने से तापमान बढ़ा। दिन में कभी-कभी बादलों की आवाजाही रही लेकिन ज्यादा समय धूप निकलने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की रफ्तार भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। पूरा दिन लोग उमस व गर्मी से परेशान रहे। वहीं बिजली के कट भी लोगों की परेशानी का कारण बन रहे हैं। घोषित और अघोषित कटों से गर्मी में लोग परेशान रहे। इसराना निवासी शमशेर और राजबीर ने बताया कि अघोषित कटों के लिए कई बार बिजली विभाग में शिकायत कर चुके हैं लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पिछले तीन दिन से जहां गर्मी बढ़ रही है वहीं बिजली के कट भी परेशान कर रहे हैं। वहीं धान की रोपाई करने से बचे किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि सोमवार को बारिश की संभावना है जिससे तापमान में कमी आएगी। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।