फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People are suffering from heat and it is likely to increase

Panipat News: गर्मी से लोग बेहाल और बढ़ने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from heat and it is likely to increase
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। शनिवार को बारिश के बाद तापमान लगातार बढ़ने लगा है। रविवार को दिनभर तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल रहा। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
ज्येष्ठ का महीना शुरू होने से पहले ही गर्मी अपना रूप दिखाने लगी है। पिछले सप्ताह सोमवार को ओलावृष्टि और शुक्रवार व शनिवार को हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में कमी आई थी। गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी लेकिन रविवार को अचानक गर्मी से पूरा दिन लोग बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सुबह से ही तेज धूप निकलने से पूरा दिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। बढ़ती गर्मी से बच्चों व बुजुर्गों में संक्रामक रोग बढ़ने लगे हैं। बदलते मौसम में लोगों को बच्चों व बुजुर्गों की अतिरिक्त देखभाल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का मानना है कि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से बीमारी का अधिक खतरा रहता है। अधिक पसीना आने से सोडियम की कमी होने पर चक्कर आने की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए बच्चों को सुबह 11 से तीन बजे तक धूप से बचना चाहिए। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि ज्येष्ठ महीने में तापमान लगातार बढ़ेगा।

इस सप्ताह मौसम साफ रहने की संभावना है जिससे अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। बढ़ती गर्मी में लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed