फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   People are dying from diarrhea, the department is unable to even explain the cause of the outbreak.

Panipat News: डायरिया से जा रही जान, फैलने का कारण तक नहीं बता पाया विभाग

Fri, 19 Sep 2025 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 19 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
People are dying from diarrhea, the department is unable to even explain the cause of the outbreak.
जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
पानीपत। डायरिया इस साल नौ बच्चों और एक महिला समेत 13 लोगों की जान ले चुका है। स्वास्थ्य विभाग साढ़े तीन महीने में डायरिया पर काबू पाना तो दूर इसके कारणों का पता तक नहीं लगा पाया है। विभाग एक बच्चे समेत तीन लोगों के पोस्टमार्टम के बाद विसरा रिपोर्ट तक न नहीं मंगवा पाया है।
विज्ञापन

खलीला गांव के मोहित, गंगापुरी रोड के अष्टदेव और एक बच्चे की विसरा रिपोर्ट सात से आठ दिन बाद भी नहीं मिली है। जिले में डायरिया लगातार फेल रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को भी दो केस आए हैं। वहीं करीब 50 संदिग्ध मरीज मिले हैं। इसके साथ ही पानी के 10 नमूनों की रिपोर्ट मिली है। इनमें एक महावीर कॉलोनी में पानी का एक नमूना फेल आया है।
विज्ञापन

पानी में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी मिली है। इससे दूषित पेयजल सप्लाई के संकेत मिले हैं। गत दिनों के पानी में ई-कोलाई मिला था। पानी में क्लोरीन की मात्रा भी कम मिली थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed