फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pension Fraud case came in to Light in Panipat

Haryana: पहले पति की विधवा पेंशन, दूसरे से तलाक; ससुराल में हक लेने पहुंची सरकारी कर्मी महिला; फिर क्या हुआ?

Sat, 25 Apr 2026 10:35 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 25 Apr 2026 10:35 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में एक महिला द्वारा फर्जी तरीके से विधवा पेंशन लेने का मामला सामने आया है। पहली पति की मौत के बाद महिला ने दूसरी शादी की थी जहां उसका तलाक हो गया। डिटेल में पढ़ें खबर... 

विज्ञापन
Pension Fraud case came in to Light in Panipat
woman crime demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

महिला ने कोरोना में पति की मौत होने के पांच साल बाद ससुरालियों से अपना हक मांगा तो ससुरालियों ने उस पर ही फर्जीबाड़ा करने के आरोप लगा दिए। महिला संरक्षण अधिकारी ने जब दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया तो ससुरालियों ने आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी जिससे उसका तलाक हो गया। वह सरकारी विभाग में तैनात है, फिर भी विधवा पेंशन ले रही है। इसके सबूत भी पेश किए। दूसरे पति ने भी महिला संरक्षण अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर उसके खिलाफ बयान दिए जिसके बाद महिला संरक्षण अधिकारी ने इस मामले में गहनता से जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


साल 2021 में हुई थी पहले पति की मौत
पानीपत के एक गांव निवासी महिला ने महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय में प्रार्थनापत्र सौंपा। महिला का कहना है कि उसकी शादी अप्रैल 2018 में कैथल के एक गांव में हुई थी। 13 मई 2021 में उनके पति की मौत हो गई थी। जिसके दो दिन बाद 15 मई को उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद वह बेटी को लेकर अपने मायके चली गई। अब उसकी पांच साल की बेटी है। जिसके पालन पोषण के लिए उसे दहेज में दिया गया सामान और गहने वापस दिए जाएं। महिला संरक्षण अधिकारी ने शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को अपने कार्यालय में काउंसिलिंग के लिए बुलाया। ससुरालियों ने महिला पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन

महिला करती है सरकारी नौकरी 
ससुरालियों कहना है कि पति की मौत के बाद उसने दूसरे युवक से शादी कर ली थी। आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज में भी उसी के नाम अपडेट करा लिए थे। जिस कारण अब उसका कोई हक उनकी संपत्ति पर नहीं बनता। उसका दूसरे युवक से भी तलाक हो गया जिसके बाद वह पहले पति की विधवा बनाकर पेंशन ले रही है, जबकि वह एक सरकारी विभाग में भी तैनात है।

दूसरे पति ने भी महिला के खिलाफ दिए बयान
उधर, दूसरा पति भी उसके खिलाफ बयान देने के लिए महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय में पहुंच गया। उसने बताया कि वह एक विभाग में चौकीदार है और उसी विभाग में उसकी पत्नी भी तैनात है, लेकिन उसका तलाक हो चुका है। उसने शादी से जुड़े दस्तावेज भी महिला संरक्षण अधिकारी को सौंपे। जिस पर महिला संरक्षण अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी।

महिला ने अपने ससुरालियों के खिलाफ प्रार्थनापत्र सौंपकर सामान दिलाए जाने की मांग की थी। जब दोनों पक्षों को बुलाया तो ससुरालियों ने महिला पर दूसरी शादी करने, नौकरी में होते हुए पेंशन लेने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। -रजनी गुप्ता, महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed