फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Peace march welcomed in Samalkha

Panipat News: न्यूनतम तापमान दो डिग्री घटा, आज बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Peace march welcomed in Samalkha
पानीपत। मौसम में तेजी से बदलाव दिख रहा है। वीरवार देर रात बारिश होने से तापमान में कमी आई। शनिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम हुआ। मौसम विशेषज्ञ ने रविवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया था। बारिश होने से अधिकतम तापमान में छह डिग्री की कमी आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा चलने से बावजूद दिन में हल्की गर्मी महसूस की गई लेकिन शाम को तापमान में कमी आने से गर्मी का अहसास कम हुआ। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, रविवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में कमी आ सकती है। अगले सप्ताह ज्यादातर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। अगले सप्ताह भी तापमान 35 डिग्री के करीब रहेगा। इस समय बारिश किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है। इस समय बारिश से किसानों को खरीफ की फसल की बुआई करने के लिए सिंचाई करने की काफी हद तक जरूरत नहीं रहेगी। ऐसे में किसानों को अगले सप्ताह बारिश का इंतजार करते हुए सिंचाई करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
शनिवार 35/22
रविवार 34/22
सोमवार 32/23
मंगलवार 32/23
बुधवार 33/23
वीरवार 35/23
शुक्रवार 36/24
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed