{"_id":"68167a1943a3bd80310b63cf","slug":"peace-march-welcomed-in-samalkha-panipat-news-c-244-1-pnp1006-136403-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शांति यात्रा का समालखा में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शांति यात्रा का समालखा में हुआ स्वागत
विज्ञापन
समालखा। दिल्ली से जम्मू-कश्मीर के लिए राहुल प्रियंका सेना की शांति यात्रा लेकर जा रहे कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा का समालखा में स्वागत किया गया। सभी समालखा वासियों ने उनके इस कार्य की सराहना की। समालखा में यात्रा पहुंचने पर कांग्रेस नेता बाबू राम कौशिक व धर्मबीर छौक्कर ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिवंगत इंदिरा गांधी से सीख लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद व पाकिस्तान का सफाया करने का समय आ गया है। पहलगाम में सेलानियो पर हुए आतंकी हमले के बाद देशवासियों मे रोष व्याप्त है। उन्होनें प्रधानमंत्री को देश के नागरिकों द्वारा हर संभव सहयोग करने की बात कही।
राहुल प्रियंका सेना द्वारा आयोजित शांति यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा शनिवार को दिल्ली से जम्मू-कश्मीर जाते समय समालखा ब्लूजे रेस्टोरेंट के सामने पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उनके साथ राहुल प्रियंका सेना की राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा अनुपुरणा शर्मा सहित 11 सदस्यीय दल जा रहा है। यात्रा के दौरान कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराकर उसके बाद पहलगाम व पुलवामा में जाकर आतंकवादियों व पाकिस्तान को ललकारेंगे। जिस तरीके से पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर सेर सपाटा करने गए सेलानियों का नरसंहार किया है। वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हम राहुल गांधी ओर प्रियंका के सिपाही है। हम डरने वाले नही है। हम 1965 ओर 1971 में पाकिस्तान को धूल चटा चुके हैं।
विज्ञापन
पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब सऊदी अरब का दौरा छोड़कर आए तो एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की लेकिन जम्मू-कश्मीर जाने की जगह बिहार में जाकर रैली की। देश वासी आतंकवाद से जंग लड़ने की आशा में थे। पीएम मोदी जनगणना कराने की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यह समय राजनीति करने का नहीं है। जनगणना व चुनाव तो बाद मैं हो जाएगे पहले आतंकवाद का सफाया होना आवश्यक है। पाकिस्तान की तरफ तोप के रास्ते खोल दो, सेनाओं को आदेश दो। हमारी सेना में इतना दम है कि कुछ घंटों में पाकिस्तान का नामोनिशान दुनिया के नक्शे से मिटा सकती है।