फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pawan Jindal again got the responsibility of provincial union leader of the union.

Panipat News: पवन जिंदल को दोबारा मिली संघ के प्रांत संघचालक की जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Pawan Jindal again got the responsibility of provincial union leader of the union.
समालखा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक की जिम्मेदारी पवन जिंदल को फिर से मिली है। वे तीन साल तक संघ का काम करेंगे। उनको सर्वसम्मति से दोबारा प्रांत संघचालक बनाया गया है।
विज्ञापन

समालखा के पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय प्रांत की बैठक हुई। जिसमें सभी जिला संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में प्रांत संघचालक के दायित्व के लिए चुनाव प्रकिया की गई। जिसमें शाखा प्रतिनिधियों सहित अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने पवन जिंदल को दोबारा प्रांत संघचालक के लिए निर्वाचित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संविधान में तीन साल में एक बार प्रांत संघचालक के दायित्व के लिए चुनाव किए जाते हैं। इसी प्रक्रिया के तहत प्रांत संघचालक के लिए चुनाव प्रक्रिया की गई। साथ ही दो अखिल भारतीय प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह व रमाकांत भी चुने गए। बैठक में प्रांत संघचालक के लिए पवन जिंदल के नाम का प्रस्ताव किया गया। सर्वसम्मति से सभी कार्यकर्ताओं ने पवन जिंदल को दोबारा फिर प्रांत संघचालक के दायित्व के लिए निर्वाचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed