{"_id":"6983b476ef3a297c8c0dde8d","slug":"patwaris-three-day-strike-stalled-domicile-and-registry-work-will-return-to-work-from-today-panipat-news-c-244-1-pnp1001-151693-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पटवारियों के तीन दिन की हड़ताल में डोमिसाइल और रजिस्ट्री समेत दूसरे काम अटके, आज से काम पर लौटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पटवारियों के तीन दिन की हड़ताल में डोमिसाइल और रजिस्ट्री समेत दूसरे काम अटके, आज से काम पर लौटेंगे
विज्ञापन
पटवार भवन में रोष प्रदर्शन करते पटवारी और कानूनगो। संवाद
पानीपत। द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले जिले के पटवारियों तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई। हड़ताल के तीसरे दिन जिले की पांचों तहसीलों में रजिस्ट्री का काम प्रभावित रहा। जिले के 62 पटवारी व कानूनगो हड़ताल पर रहे, इसके साथ इंतकाल, जमाबंदी के साथ प्रमाणपत्र बनाने का काम बाधित रहा। तीन दिन में करीब पांच हजार डोमिसाइल, करीब दो हजार प्रमाणपत्र, 12 हजार जमाबंदी, 150 निशानदेही और करीब छह हजार इंतकाल नहीं हो पाए। यूनियन ने प्रदेशभर में निलंबित छह पटवारियों को बहाल करने पर खुशी जताई है और अन्य मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। सर्व कर्मचारी संघ ने बुधवार को हड़ताली पटवारियों को समर्थन दिया।
सेक्टर-18 स्थित पटवार भवन में पटवारी और कानूनगो ने बुधवार को तीसरे दिन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अमरीश त्यागी और सचिव शिवकुमार ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यूनियन पटवारी और कानूनगो के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के साथ सही व्यवस्था नहीं कर रही है। किसी भी मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई की जाती है जबकि अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यही मामला इस बार पटवारियों के साथ किया गया है। सरकार ने अधिकारियों को छोड़ दिया और मैदान पर काम करने वाले पटवारियों को निलंबित कर दिया गया। जिला प्रधान प्रवीण रावल और महासचिव दिलावर वर्मा ने कहा कि सरकार ने पिछले दिनों प्रदेश में निलंबित छह पटवारियों को बुधवार को बहाल कर दिया है। यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। सरकार से उनकी दूसरी मांगों को पूरा करना चाहिए। इस मौके पर उप प्रधान बिजेंद्र शर्मा, सदर कानूनगो अशोक कुमार, विकास रमन, कुलदीप हुड्डा और राकेश मलिक मौजूद रहे।
लोग दिनभर काम के लिए काटते रहे चक्कर
आजाद नगर के आशीष और दीपक ने बताया कि उनको डोमिसाइल व जाति प्रमाणपत्र बनवाना है। वे तीन दिन से तहसील और पटवार भवन के चक्कर लगा रहे हैं, उनके प्रमाणपत्र नहीं बन पाए हैं। अब वीरवार और शुक्रवार को दो दिन का कार्य दिवस बाकी है। इन दो दिनों में भीड़ अधिक होगी, ऐसे में सभी का प्रमाणपत्र बन पाना मुश्किल होगा। अशोक विहार कॉलोनी राजदीप ने बताया कि उनको मकान की रजिस्ट्री करानी है, इसके लिए जमाबंदी लेनी है। पटवारियों की हड़ताल खत्म होने की जानकारी मिली है। अब उनको काम की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
पटवारी और कानूनगो यूनियन की हड़ताल खत्म करने की जानकारी मिली है। वे सब वीरवार को काम शुरू करेंगे। अब पिछला काम भी कराया जाएगा। शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन भी काम किया जाएगा।
- सौरभ, नायब तहसीलदार