फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patwari arrested while taking bribe of eight thousand rupees

Panipat News: पटवारी आठ हजार रुपये की रिश्वत लेता गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Patwari arrested while taking bribe of eight thousand rupees
समालखा। एंटी करप्शन ब्यूरो पानीपत की टीम ने समालखा तहसील के पटवारी अनिल कुमार को गढ़ी छाजू गांव के किसान से आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने एक किसान से जमीन का खाता अलग करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। किसान 17 हजार रुपये पहले दे चुका था। इससे पहले इंतकाल के लिए 11सौ रुपये अलग से ले रखे थे।
विज्ञापन

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के प्रभारी सतपाल ने बताया कि गढ़ी छाजू गांव के किसान अशोक ने पटवारी अनिल कुमार के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि तीन भाइयों की जमीन का खाता अलग करने की एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। उनमें 25 हजार में सौदा तय हुआ था। वह पटवारी को 17 हजार रुपये पहले ही ले चुका है। इसमें चार हजार रुपये पटवारी के सहायक और 13 हजार पटवारी को दे चुका है। आठ हजार रुपये बाकी थे। ब्यूरो ने टीम ने पाउडर लगाकर आठ हजार रुपये किसान अशोक को दिए। अशोक ने मंगलवार को पटवारी अनिल को उनके कार्यालय में आठ हजार रुपये पकड़ाए। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी जौरासी गांव का है और 2019 से समालखा में ज्वाइन किया था। उनके अधीन अब करहंस, मच्छरौली और गढ़ी छाजू गांव है। आरोपी अनिल को कल अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स

पटवारी 11 सौ लेकर भी चक्कर कटवाता रहा
अशोक ने बताया कि वे तीन भाई हैं। उनकी खेत की जमीन का खाता अलग कराने के लिए 22 मई को तहसील कार्यालय में पटवारी अनिल से मिला था। उसी समय 11 सौ रुपये देकर खाता तकसीम करने को कहा लेकिन आरोपी पटवारी अनिल बार-बार चक्कर कटवा रहा था। कई दिन पहले पटवारी से उसके भाई से खाता अलग करने की एवज में 30 हजार रुपये की मांग की। अशोक ने एसीबी के टोल फ्री नंबर पर पंचकूला में बात कर अपनी समस्या बताई। उन्होंने पटवारी के साथ सौदा करने को कहा। अशोक ने बताया कि जब उसने पटवारी अनिल से दोबारा मिला और बात की तो 25 हजार रुपये तय हुआ। करनाल और पानीपत के अधिकारियों की टीम रिश्वतखोर पटवारी को पकड़ने की योजना बनाकर समालखा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed