{"_id":"65a9b2c8da28b5c74203e99b","slug":"patwari-and-kanungo-strike-work-affected-panipat-news-c-244-1-pnp1001-12453-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पटवारी और कानूनगो रखी हड़ताल, कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पटवारी और कानूनगो रखी हड़ताल, कामकाज प्रभावित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पटवारी और काननूगो ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को हड़ताल जारी रखी। यूनियन ने सरकार की अनदेखी पर रोष प्रकट किया और मांगों को न लागू करने पर हड़ताल और बढ़ाने की चेतावनी दी। इन सबके बीच पानीपत समेत जिले की पांचों तहसीलों में कामकाज बाधित रहा।
द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले पटवारी और कानूनगो वीरवार को पुरानी तहसील स्थित पटवार भवन में हड़ताल पर बैठे। जिला प्रधान मुकेश कुमार और उप प्रधान विजेंद्र शर्मा ने कहा कि कर्मचारी जनता और सरकार का काम करना चाहते हैं, परंतु सरकार कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने को मजबूर कर रही है। जिसके चलते जिले में करीब 30 हजार इंतकाल पेंडिंग है। लगभग 15 हजार डोमिसाइल आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र पेंडिंग है । करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो चुका है। मीडिया प्रभारी सुधांशु ने बताया कि सरकार पटवारी और कानूनगो की मांगों को नहीं मानती है तो वे शुक्रवार के बाद हड़ताल बढ़ाने को मजबूर होंगे। इस मौके पर इरफान अली, विजेंद्र कुमार, भीम सिंह, अशोक कुमार लेखराज व सुरेश कुमार मौजूद रहे।