फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patwari accused of not working after taking money, ACB started investigation

Panipat News: पटवारी पर पैसे लेकर काम न करने का आरोप, एसीबी ने शुरू की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Patwari accused of not working after taking money, ACB started investigation
पानीपत। पानीपत के एक पटवारी पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकंजा कस दिया है। सोनीपत की एक महिला ने पटवारी समेत दो के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी। महिला का आरोप है कि पटवारी ने उससे पैसे लेकर भी काम नहीं किया। महिला ने एक अधिकारी पर भी आरोप लगाए गए हैं। अब मामले की जांच एसीबी चीफ शत्रुजीत कपूर ने एसीबी एसपी को दी है। एसपी ने डीएसपी को मामले की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन



एंटी करप्शन ब्यूरो चीफ शत्रुजीत कपूर को दी शिकायत में गांव साफियाबाद, सोनीपत की सुशीला ने बताया कि उसकी मुंहबोली बहन के बेटे के जरिये उसने पानीपत के एक पटवारी से संपर्क कर ग्वालड़ा गांव की जमीन के खाते को अपने नाम स्थानांतरित करने की बात कही तो पटवारी ने तीन लाख रुपये की मांग की। उसने कुछ धनराशि पटवारी और उसकी पत्नी को मुंहबोली बहन के बेटे के माध्यम से दे दी। इसके बाद पटवारी ने कहा कि कुछ पैसे और लगेंगे, क्योंकि अधिकारी नहीं मान रहे हैं। इस तरह उसने कुल 1.75 लाख रुपये ले लिए। इसके सभी सबूत उसके पास हैं। महिला ने आरोप लगाया कि इस मामले में पटवारी के साथ-साथ एक अन्य अधिकारी भी शामिल हैं, क्योंकि उन्हें इस रिश्वतकांड के बारे में सब कुछ पता है। अब एसीबी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed