फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patients will get oxygen together on 80 beds, Google gave 75 lakh grant

80 बेड पर मरीजों को एक साथ मिलेगी ऑक्सीजन, गुगल ने दी 75 लाख की ग्रांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Patients will get oxygen together on 80 beds, Google gave 75 lakh grant
समालखा। कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। अब समालखा में ऑक्सीजन प्लांट का काम दोबारा शुरू हो गया है। अगले 15 दिन में प्लांट की सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। प्लांट के लिए गूगल ने 75 लाख रुपये की ग्रांट दी है। ऑक्सीजन प्लांट से 80 बेड पर एक साथ ऑक्सीजन दी जा सकेगी। वीरवार को इससे संबंधित सामान अस्पताल में पहुंचा और उसे एसएमओ डॉ. संजय कुमार अंतिल ने अपनी देखरेख में प्लांट के शेड में रखवा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल्द ही कंपनी के इंजीनियर इन्हें इंस्टॉल कर चालू कर देंगे। पहले से ही अस्पताल के पास ऑक्सीजन स्टोरेज प्लांट है और इसके आने से किसी भी तरह की विकट परिस्थिति से निपटने में सहायता मिलेगी। प्लांट में एक मिनट में 800 लीटर ऑक्सीजन तैयार होगी। वीरवार को अस्पताल में स्टोर टैंक, कंप्रेशर, पैनल आदि पहुंच गया है हैं। जल्द ही टाटा कंपनी के इंजीनियर इसे इंस्टॉल कर शुरू कर देंगे। पाथ आर्गेनाइजेशन ने इसके लिए गूगल से समन्वय स्थापित किया था और गूगल द्वारा इसके लिए ग्रांट दी गई है। इस बारे में पाथ आर्गेनाइजेशन की कोऑर्डिनेटर डॉ. उर्वशी ने बताया कि करीब 75 लाख रुपये की लागत से प्लांट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed