फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patients are upset as doctors go on leave

Panipat News: चिकित्सकों के छुट्टी पर जाने से मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Patients are upset as doctors go on leave
पानीपत। गर्मी बढ़ने पर जहां जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है, वहीं चिकित्सकों के छुट्टी पर जाने से उनकी संख्या घटने लगी है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की छुट्टियों ने मरीजों की मर्ज बढ़ा दी है। मनोचिकित्सक एक माह की छुट्टी पर हैं और फिजिशियन व आंख, नाक और कान के चिकित्सक शुक्रवार को छुट्टी पर रहे। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला नागरिक अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है। वहीं बढ़ती गर्मी से अस्पताल में निमोनिया, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को ओपीडी करीब 1900 की रही। इन सबके बीच अस्पताल से कई महीने पहले चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं है।

डॉ. राघवेंद्र का पानीपत से तबादला होने के बाद कोई नया विशेषज्ञ नहीं आया है। ऐसे में मरीजों को खानपुर व करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। इन सबके बीच शुक्रवार को ईएनटी छुट्टी पर रहे। जिससे मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा। मनोचिकित्सक डॉ. मोना नागपाल एक माह की छुट्टी पर हैं। उनकी जगह डॉ. शुभांकर सप्ताह में तीन दिन उनकी जगह ओपीडी देख रहे हैं। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि विशेषज्ञ के छुट्टी जाने से उनके साथ पर अन्य चिकित्सक मरीजों की जांच कर रहे हैं और समय पर दवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed