{"_id":"67a271b173f8b236730bb514","slug":"paradhana-village-adopted-by-the-additional-chief-secretary-is-yearning-for-development-panipat-news-c-244-1-pnp1007-131662-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अतिरिक्त मुख्य सचिव के गोद लिया परढाना गांव विकास को तरस रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अतिरिक्त मुख्य सचिव के गोद लिया परढाना गांव विकास को तरस रहा
विज्ञापन
पानीपत। करीब छह हजार की आबादी वाले परढाना गांव को गत वर्ष प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार ने गांव को गोद लेकर गांव का दौरा कर लोगों से समस्याएं जानी थी। तब ग्रामीणों की उम्मीद जागी थी कि समस्याओं का समाधान होगा। एक साल में गांव की सूरत नहीं बदल पाई है।
ग्रामीण जसबीर, आनंद, संदीप, विनोद, जगबीर व सुरेंद्र ने बताया कि गांव का सब हैल्थ सेंटर भवन व पशु अस्पताल भवन कई वर्षों से कंडम हालत में है। सब हेल्थ सेंटर बीसी चौपाल में व पशु अस्पताल सोसायटी भवन में चलाना पड़ रहा है। सब हेल्थ सेंटर का भवन का कंडम होने पर दूसरे गांवों में दवा लेने जाना पड़ता है। इससे उनका समय भी लग रहा है और परेशानी भी बढ़ रही है। ग्रामीणों को अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा गांव को गोद लेने के बाद समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी थी। एक साल बाद छोटी तो दूर बड़ी समस्याओं का भी समाधान नहीं हो पाया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव के गोद लिया परढाना गांव विकास को तरस रहा अपूर्व कुमार ने गांव को गोद लेकर गांव का दौरा कर दोनों भवनों की कायाकल्प कराने का भरोसा दिलाया था। पशु अस्पताल के निर्माण के लिए 32 लाख रुपये स्वीकृत भी हुए लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ। सब हेल्थ सेंटर का निर्माण भी वादों की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने दोनों भवनों के निर्माण कराने की सरकार मांग की है।
विज्ञापन
वर्जन :
ग्राम पंचायत सरपंच संजीत कुमार ने बताया कि गांव को वर्ष अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार ने गोद लिए था। उन्होंने दौरे के दौरान गांव के पशु अस्पताल व सब हेल्थ सेंटर के नए भवन का निर्माण कराने का भरोसा दिलाया था। पशु अस्पताल के लिए 32 लाख रुपये की ग्रांट भी आई लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया। ग्रांट वापस चली गई। गांव में सब हेल्थ सेंटर व पशु अस्पताल के नए भवन के लिए प्रदेश के सीएम को लिखा जाएगा।