फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat's thread is attracting entrepreneurs from across the country

Panipat News: देशभर के उद्यमियों को आकर्षित कर रहा पानीपत का धागा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Panipat's thread is attracting entrepreneurs from across the country
पानीपत। अनाज मंडी में आयोजित तीन दिवसीय टेक्सटाइल प्रदर्शनी में पानीपत का धागा सबको लुभा रहा है। यहां का रंगीन धागा उद्यमियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पानीपत में बिना पानी का इस्तेमाल कर जर्मनी की मशीनों से ये धागा बनाया जा रहा है। प्रदर्शनी में देशभर की 77 कंपनियां स्टाल लगाकर धागे व मशीनों का प्रदर्शन कर रही है। वहीं गुजरात की जेबी इको टेक्स कंपनी का प्लास्टिक की बोतल से बना फैब्रिक उद्यमियों को लुभा रहा है। इस प्रदर्शनी का आयोजन उद्यमी अभिषेक शर्मा और अंकुर गोयल की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनाजमंडी में लगी प्रदर्शनी में कॉटन, पॉलिस्टर, फैंसी यार्न व अत्याधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां से उद्यमियों को अच्छे ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। वीरवार को मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने यहां लगे सभी स्टॉलों का अवलोकन किया और धागे व मशीनों के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विनोद धमीजा, भीम राणा, नितिन अरोड़ा, प्रीतम सचदेवा , नरेंद्र कुमार, रमन छाबरा,राम प्रताप, धर्मवीर सिंह मौजूद रहे। प्रदर्शनी मेंं गुजरात की जेबी इकोटेक्स कंपनी प्लास्टिक की वेस्ट बोतलों से फैब्रिक बनाने की कला को प्रदर्शित कर रही है। इसके अंर्तगत अत्याधुनिक मशीन से सबसे पहल प्लास्टिक की वेस्ट बोतल को धोया जाता है। फिर उन्हें पिघलाकर फैब्रिक तैयार किया जाता है। इस फैब्रिक से धागा और धागे से कपड़ा बनता है। कंपनी के मालिक अमित जैन ने बताया कि हरियाणा में इस प्रकार की कोई कंपनी नहीं है। इस प्रकार की मेरठ में दो, गुजरात और कोयंबटूर में तीन कंपनियां ही है।
विज्ञापन


समता यार्न के कारपेट और गलीचों का प्रदर्शन



प्रदर्शनी में पानीपत की समता यार्न कंपनी भी उत्पादों का प्रदर्शन कर रही है। कंपनी की ओर से धागे, कारपेट, बाॅथमेट व विविंग का प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां बना धागा कारपेट व बॉथमेट तमाम उत्पादों में इस्तेमाल होता है। कंपनी की ओर से निदेशक धीरज मिगलानी उत्पादों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंब्रॉयडरी मशीन एक दिन में एक हजार मीटर पर करती है कढ़ाई
नोयडा की माया स्टार कंपनी अपनी एंब्रॉयडरी मशीन का प्रयोग उद्यमियों को बता रही है। ये कढ़ाई की अत्याधुनिक मशीन है। इस मशीन में एक साथ 14 सुई चलती है। एक साथ मशीन में 14 रंगों की कढ़ाई की जा सकती है। ये मशीन एक दिन में एक हजार मीटर कपड़े पर कढ़ाई कर सकती है। कंपनी के निदेशक गिनित मिश्रा को इस मशीन के अच्छे ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed