{"_id":"694ee76804b9a6be880dbd1d","slug":"panipats-daughter-sania-received-state-level-honour-panipat-news-c-244-1-sknl1016-149547-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत की बेटी सानिया को मिला राज्य स्तरीय सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत की बेटी सानिया को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
Sat, 27 Dec 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रशस्ति-पत्र व चैक के साथ छात्रा सानिया व मार्गदर्शिका पीजीटी विज्ञान पिनाज।
पानीपत। वीर साहिबजादों की शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस पानीपत जिले के लिए गर्व का क्षण रहा। तहसील कैंप स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 12वीं की छात्रा सानिया को शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र और 5100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के जिला को-ऑर्डिनेटर संदीप रत्तेवाल ने बताया कि यह राज्य स्तरीय सम्मान समारोह चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) सिरसा में दोपहर 3 बजे आयोजित हुआ। समारोह में प्रदेशभर से चयनित 12 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्रा सानिया ने वीर साहिबजादों की शहादत की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंग्रेजी विषय में तृतीय स्थान प्राप्त कर पानीपत जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। सानिया की इस उपलब्धि से न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे पानीपत जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
छात्रा सानिया के साथ मार्गदर्शक के रूप में मौजूद रही शिक्षिका पीजीटी विज्ञान पिनाज ने तहसील कैंप स्कूल की राॅकस्टार सानिया की गौरवपूर्ण उपलब्धि की साक्षी बनना उसके लिए गौरव का क्षण है।
विज्ञापन
वीर बाल दिवस पर आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्रा सोनिया की सफलता जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, इतिहास के प्रति सम्मान और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।