फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat youth died after being shot under suspicious circumstances in America

अमेरिका में पानीपत के युवक की मौत: गोली लगा शव मिला, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़; 55 लाख खर्च कर भेजा था

Tue, 08 Apr 2025 01:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 08 Apr 2025 01:30 AM IST
सार

अंकित (24) अमेरिका के टेक्सास शहर में एक स्टोर पर काम करता था और स्टोर के सामने ही एक होटल में रहता था। रविवार की सुबह होटल के कमरे में उसका शव मिला है। अंकित की गोली लगने से मौत हुई है।

विज्ञापन
Panipat youth died after being shot under suspicious circumstances in America
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमेरिका में संदिग्ध हाल में गोली लगने से पानीपत के सेक्टर-आठ निवासी एक युवक की मौत हो गई। उसका शव रविवार की सुबह अमेरिका के टेक्सास शहर के एक होटल के कमरे में मिला है। पानीपत के मॉडल टाउन निवासी एक युवक ने परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन शव को स्वदेश लाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

सेक्टर-आठ में रहने वाले दीपक ने बताया कि उसका छोटा भाई अंकित (24) 31 मार्च 2024 को अमेरिका गया था। वह टेक्सास शहर में एक स्टोर पर काम करता था और स्टोर के सामने ही एक होटल में रहता था। रविवार रात को उनके आवास पर पानीपत के ही मॉडल टाउन का एक युवक आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि अंकित की गोली लगने से मौत हो गई है। उन्हें पहले तो इस पर विश्वास नहीं हुआ। उसने अंकित के मोबाइल पर कॉल की लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला। उसके साथियों और स्टोर मैनेजर से बात की तो उन्होंने अंकित की गोली लगने से मौत होने के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

सुबह ही हुई थी 15 मिनट बात
दीपक ने बताया कि अंकित को करीब 55 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका भेजा गया था। उनकी अंकित से हर रोज बात होती थी। उसकी रविवार सुबह भी करीब 15 मिनट तक बात हुई थी। उसने मकान के लोन की किस्त के लिए पैसे भेजने की बात कही थी लेकिन अचानक से उसकी मौत की खबर आने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सोमवार को दिनभर आवास पर रिश्तेदारों और करीबियों का आना-जाना लगा रहा। परिजन अब अंकित के शव को भारत लाने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चिट्टा तस्कर हेड कांस्टेबल: वर्दी की आड़ में हरियाणा से हिमाचल में करता था सप्लाई, प्रदीप की पत्नी सरकारी टीचर

फरवरी में हुई थी पिता की मौत
दीपक ने बताया कि वह तीन भाई बहन हैं। अंकित सबसे छोटा था। फरवरी माह में उनके पिता पवन की सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिनका उपचार काफी समय से पीजीआई रोहतक में चला। इसके कुछ दिनों बाद ही उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। अंकित पिता की मौत पर भी नहीं आ पाया था। जिस कारण अंकित कुछ तनाव में भी रहता था। दीपक ने बताया कि हाल ही में उनकी बहन का रिश्ता हुआ था। नवंबर माह में उसकी शादी होनी है। जिस कारण अंकित प्रतिदिन 13 से 19 घंटे तक काम करता था।
यह भी पढ़ें: नई शिक्षा नीति: हरियाणा के स्कूलों में लागू हुआ त्रिभाषाई फॉर्मूला, 9वीं और 10वीं कक्षा में अब होंगे सात विषय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed