फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, women,mang echha, ded

सीएम से इच्छा मृत्यु मांगने पहुंची महिला

Fri, 23 Dec 2016 12:12 AM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Fri, 23 Dec 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
panipat, women,mang echha, ded
d - फोटो : amar ujala
सीएम से इच्छा मृत्यु मांगने पहुंची महिला
विज्ञापन


पानीपत। समालखा निवासी महिला सुमन मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु मांगने के लिए हथवाला में खोजकीपुर-छपरौली यमुना पुल की आधारशिला रखने के दौरान पहुंच गई। पुलिस ने सीएम के आने से कुछ देर पहले ही महिला को हिरासत में ले लिया और उसको एक तरफ से ले गए। इस दौरान काफी देर तक हंगामा मचा रहा। महिला ने पुलिस अधिकारियों पर भी आरोपी का साथ देने का आरोप लगाया।
मामला वीरवार का है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खोजकीपुर-छपरौली यमुना पुल की आधारशिला रखने हथवाला गांव में आने वाले थे। इसी समय समालखा निवासी सुमन पहुंच गई। सुमन ने एक चार्ट पर सीएम साहब इच्छा मृत्यु दो सुमन समालखा लिखकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने महिला को देखा और उसको समझाने का प्रयास किया। महिला ने अधिकारियों पर अनदेखी बरतने और आरोपियों का ही साथ देने का आरोप लगाया। महिला पुलिस अधिकारी सुमन को एक तरफ ले गई और सीएम के जाने तक उसको रोके रखा। महिला सुमन गत दिनों महिला आयोग की चेयरपर्सन कमलेश पांचाल के सामने भी पेश हुई थी। सुमन का आरोप है कि वह एलएलबी की छात्रा है। समालखा का भाजपा नेता उसको परेशान करता है और उसको जीने नहीं दे रहा। उसने समालखा थाना पुलिस में भाजपा नेता व उसके अन्य साथियों की शिकायत दी तो पुलिस अधिकारियों ने उसको अनदेखा कर भाजपा नेता का साथ दिया। वह न्याय की गुहार लगाकर थक चुकी है। वह मरने में ही अपनी भलाई समझती है।
विज्ञापन


एक महिला सीएम के कार्यक्रम स्थल के पास पहुंच गई थी। उसको समझाकर शांत किया गया है। थाना पुलिस को महिला की सुनकर मामले में उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीप दूहन, डीएसपी मुख्यालय।

सीएम आधारशिला रखकर लौटे, लोगों के लटक गए चेहरे
मुख्यमंत्री मनोहर लाल हथवाला गांव में खोजकीपुर-छपरौली यमुना पुल की आधरशिला रखने के तुरंत बाद छपरौली की तरफ रवाना हो गए। इससे पंडाल में बैठे लोगों को मायूसी हाथ लगी और वे सरकार की अनदेखी की आलोचना करते हुए निकल गए।

हुआ यूं की हथवाला गांव में भूमि पूजन स्थल पर पंडाल लगाया गया था। पंडाल में आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मुख्यमंत्री को सुनने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री का एक बजे शिलान्यास करने का समय था। वे 15 मिनट देरी से पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हवन यज्ञ में आहुति डालने के बाद भूमि पूजन कर गाड़ी में बैठकर हेलीपैड की तरफ रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के जाने से माइक व पंडाल सजा-सजाया रह गया। लोगों ने मुख्यमंत्री द्वारा इस तरह से अनदेखी करने पर अफसोस जताया। कुछ लोगों ने कहा कि सरकार आते ही हर किसी की यहीं स्थिति हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed