फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat will host boys' Kabaddi, football and table tennis

Panipat News: लड़कों के कबड्डी, फुटबाल तथा टेबल-टेनिस की मेजबानी करेगा पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Panipat will host boys' Kabaddi, football and table tennis
पानीपत। राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतिस्पर्धाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। एक सितंबर से शुरू होने वाले राज्य स्तरीय खेलों में अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियां विभिन्न 30 खेलों में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय खेल स्पर्धाओं में पानीपत जिला लड़कों के कबड्डी, फुटबाल तथा टेबल-टेनिस खेल की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन


राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता से पहले खंड व जिला स्तर पर स्कूलों में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी जिनका आयोजन 16 से 27 अगस्त तक किया जाएगा। खंड स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ी जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वहीं, जिला स्तरीय खेल स्पर्धाओं में विजेता रहे विद्यार्थियों राज्य स्तरीय खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। राज्य स्तरीय खेल स्पर्धाएं 01 से 23 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। स्कूलों में आयोजित किए जाने वाले खंड व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ियों की सूची 30 अगस्त तक निदेशालय को भेजनी होगी।
विज्ञापन


बॉक्स




लड़के व लड़कियों के अलग-अलग होंगे मुकाबले

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों के वर्ग में अलग-अलग मुकाबले होंगे। विभिन्न खेलों के लिए अलग-अलग जिलों को मेजबानी दी गई है। प्रतियोगिता के लिए 30 खेलाें को शामिल किया गया है। 23 दिन तक चलने वाले राज्य स्तरीय खेलों में खिलाड़ी भाग लेते हुए अपने-अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



प्रतियोगिताओं का यह रहेगा शेड्यूल :
01 से 03 सितंबर तक

रोहतक : मुक्केबाजी (अंडर 17 व 19, लड़कियां), स्केटिंग (अंडर 14, 17 व 19, लड़के-लड़कियां), सॉफ्टबॉल (अंडर 19, लड़के)
कैथल : जूडो (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), हैंडबॉल (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), क्रिकेट (अंडर 17 व 19, लड़कियां)


अंबाला : तैराकी (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), जिम्नास्टिक (अंडर 14, 17 व 19, लड़के- लड़कियां)
पानीपत : टेबल टेनिस (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), कबड्डी (अंडर 14, लड़के- लड़कियां), फुटबॉल (अंडर 14, 17 व 19, लड़के)


06 से 08 सितंबर तक

हिसार : हैंडबॉल (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), कुश्ती फ्री स्टाइल (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), कुश्ती ग्रीको रोमन (अंडर 17 व 19, लड़के), खो-खो (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां)
भिवानी : नेटबाॅल (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), एथलेटिक्स (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), मुक्केबाजी (अंडर 14, 17 व 19, लड़के)


पंचकूला : टेनिस (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), क्रिकेट (अंडर 17, लड़कियां), योग (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां)
10 से 12 सितंबर तक



रेवाड़ी : तलवारबाजी (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), ताइक्वांडो (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), बेसबॉल (अंडर 14, 17 व 19, लड़के)


सिरसा : तैराकी (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), नेटबाॅल (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), जूडो (अंडर 14, 17 व 19, लड़के)
गुरुग्राम : वॉलीबॉल (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), बास्केटबॉल (अंडर 14, 17 व 19, लड़के)


14 से 16 सितंबर तक

कुरुक्षेत्र : फुटबॉल (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), हॉकी (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), साइकिलिंग (अंडर 14, 17 व 19, लड़के-लड़कियां), शतरंज (अंडर 14, 17 व 19, लड़के-लड़कियां)

करनाल : ताइक्वांडो (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), एथलेटिक्स (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), कबड्डी (अंडर 17 व 19, लड़कियां)
फरीदाबाद : तलवारबाजी (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), टेबल टेनिस (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), शूटिंग (अंडर 14, 17 व 19 लड़के- लड़कियां)


18 से 20 सितंबर तक

जींद : कराटे (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), क्रिकेट (अंडर 14 व 17, लड़के), तीरंदाजी (अंडर 14, 17 व 19, लड़के-लड़कियां), कबड्डी (अंडर 17 व 19, लड़के)
फतेहाबाद : वालीबॉल (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), खो-खो (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), साॅफ्टबाॅल (अंडर 14, 17 व 19, लड़के)


21 से 23 सितंबर तक

झज्जर : कुश्ती फ्री स्टाइल (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), कराटे (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां), बेसबॉल (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां)
सोनीपत : बैडमिंटन (अंडर 14, 17 व 19, लड़के-लड़कियां), भारोत्तोलन (अंडर 17 व 19, लड़के), हॉकी (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), बास्केटबॉल (अंडर 14, 17 व 19, लड़कियां)


यमुनानगर : भारोत्तोलन (अंडर 17 व 19, लड़कियां), योग (अंडर 14, 17 व 19, लड़के), टेनिस (अंडर 14, 17 व 19, लड़के) व क्रिकेट (अंडर 19, लड़कियां) की स्पर्धाएं होंगी।




वर्जन-
राज्य स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी किया गया है। पानीपत को लड़कों के कबड्डी, फुटबाल तथा टेबल-टेनिस खेल की मेजबानी मिली है जो एक से तीन सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 27 अगस्त से पहले खंड व जिला स्तरीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। खेलों की आयोजन की तैयारी की जा रही है।

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed